PAK W vs SL W LIVE: श्रीलंका ने टॉस जीतकर चुनी फील्डिंग, कुछ देर में शुरू होगा मैच

PAK W vs SL W LIVE Cricket Score: पाकिस्तान विमेंस वर्सेस श्रीलंका विमेंस विमेंस एशियन गेम्स 2026 का पहला सेमीफाइनल आज यानी रविवार, 20 सितंबर को कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निशिन में खेला जा रहा है।

पाकिस्तान वर्सेस श्रीलंका लाइव स्कोर नीचे देखें। पाकिस्तान की टीम थाइलैंड को तो श्रीलंका मलेशिया को हराकर यहां पहुंची है। इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम फाइनल में कदम रखेगी और उसका कम से कम सिल्वर मेडल कन्फर्म हो जाएगा। वहीं हारने वाली टीम का ब्रॉन्ज मेडल मैच सेमीफाइनल-2 हारने वाली टीम से होगा। सेमीफाइनल-2 में भारत और श्रीलंका है, जिनका मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबर साढ़े 10 बजे शुरू होना है।

PAK W vs SL W लाइव क्रिकेट स्कोर-

पाकिस्तान विमेंस लाइव स्कोर-

श्रीलंका विमेंस लाइव स्कोर-

श्रीलंका ने जीता टॉस

मैदान सूख जाने के बाद टॉस हुआ। श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है।

पाकिस्तान महिला (प्लेइंग XI): गुल फिरोजा (विकेट कीपर), शवाल जुल्फिकार, आयशा जफर, फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, आयमान फातिमा, सायरा जबीन, तुबा हसन, नशरा संधू, उम्म-ए-हानी, मोमिना रियासत

श्रीलंका महिला (प्लेइंग XI): इमेशा दुलानी, चमारी अथापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, कविशा दिलहारी, हर्षिता समरविक्रमा, हंसिमा करुणारत्ने, कौशानी नुथ्यांगना (विकेट कीपर), मिताली अयोध्या, काव्या कविंदी, चामुडी प्रबोदा, सुगंधिका कुमारी

मैदान गीला होने की वजह से टॉस में देरी

सुपर सोपर्स गीले आउटफील्ड को सुखा रहे हैं। ग्राउंड स्टाफ नमी वाली जगहों को चेक कर रहा है, जबकि अंपायर मैदान का इंस्पेक्शन करते हुए घूम रहे हैं। अच्छी खबर यह है कि कवर हटा दिए गए हैं, लेकिन अभी तक ऑफिशियल जानकारी नहीं है कि मैच कब शुरू होगा।

क्या होगा पाकिस्तान-श्रीलंका का गेम प्लान

आज के हाई-स्टेक नॉकआउट मैच में दोनों टीमों के एक जैसे गेम प्लान इस्तेमाल करने की उम्मीद है। श्रीलंका अपने टॉप ऑर्डर पर भरोसा करेगा कि वे पारी में देर तक बैटिंग करें और बड़ा रिस्क लेने से पहले एक मजबूत बेस बनाएं। दूसरी तरफ, पाकिस्तान तेज गेंदबाज फातिमा सना के साथ जल्दी स्ट्राइक करने की कोशिश करेगा, फिर बीच के ओवरों में स्कोरिंग रेट को धीमा करने के लिए अपने स्पिन गेंदबाजों का इस्तेमाल करेगा। श्रीलंका के टॉप-ऑर्डर की पार्टनरशिप को जल्दी तोड़ना आज पाकिस्तान की सबसे बड़ा चैलेंज होगा।

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच रहती है कांटे की टक्कर

पाकिस्तान और श्रीलंका! इन दोनों टीमों के बीच मैच हमेशा करीबी होते हैं, और विमेंस एशिया कप में हाल ही में हुए मैच ने दिखाया कि उनका खेल कितना टैक्टिकल हो सकता है। उस सेमीफाइनल में, पाकिस्तान ने शुरुआती विकेट खोने के बाद वापसी करते हुए 130 रन बनाए। इसके बाद श्रीलंका ने बहुत सब्र से स्कोर का पीछा किया और बीच के ओवरों में लगातार पार्टनरशिप की। भले ही पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने चार विकेट लिए, लेकिन श्रीलंका शांत रहा और एक ओवर से ज्यादा समय रहते टारगेट हासिल कर लिया।

पाकिस्तान वर्सेस श्रीलंका स्क्वॉड

पाकिस्तान महिला टीम: गुल फिरोजा (विकेट कीपर), शवाल जुल्फिकार, आयशा जफर, फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, आयमान फातिमा, तुबा हसन, इमान नसीर, उम्म-ए-हानी, नशरा संधू, तस्मिया रुबाब, हुमना बिलाल, सायरा जबीन, मोमिना रियासत

श्रीलंका महिला टीम: इमेशा दुलानी, चमारी अथापथु (कप्तान), हसिनी परेरा, कविशा दिलहारी, हर्षिता समरविक्रमा, हंसिमा करुणारत्ने, कौशानी नुथ्यांगना (विकेट कीपर), रश्मिका सेवंदी, चामुडी प्रबोदा, सुगंधिका कुमारी, मिताली अयोध्या, संजना कविंदी, निमाशा मीपेज, काव्या कविंदी, अनुष्का संजीवनी

Leave a Comment