Pakistan Defeated Sri Lanka In Second T20 Match: रावलपिंडी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को खेले गए तीन मैचों की टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 82 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली और सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया।
अब आखिरी मुकाबला श्रीलंका के लिए अपनी लाज बचाने के लिए रहेगा। वहीं पाकिस्तान अंतिम मैच भी जीतकर इस सीरीज को क्लीन स्वीप करना चाहेगा। पाकिस्तान ने श्रीलंका को पहले मैच में भी हराया था।
ऐसा रहा मैच का हाल
दूसरे टी-20 मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर 215 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर महज 133 रन ही बना सकी। इस तरह से पाकिस्तान ने यह मुकाबला 82 रनों से जीत गया।
यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में पाकिस्तान का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। हालांकि, टीम का सर्वोच्च स्कोर 232/6 है, जो उसने 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था।
दो बल्लेबाज रहे पाकिस्तान के जीत के हीरो
के जीत के हिरो माज सदाकत रहे। जिन्होंने मात्र 51 गेंदों पर 96 रन की विस्फोटक पारी खेली और उनके साथ कप्तान साहिबजादा फरहान ने उनका महत्वपूर्ण साथ दिया और उन्होंने भी 44 बॉल में 73 रनों की शानदार पारी खेली।
हालांकि दोनों बल्लेबाजों को कैच छूटने का फायदा मिला। वहीं पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद इमरान ने 11 रन देकर 3 विकेट लिए। फरहान की कप्तानी में पहले टी-20 सीरीज में पाकिस्तान की यह लगातार दूसरी जीत है।
पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने उठाया फायदा
श्रीलंका का खराब क्षेत्ररक्षण हार का सबसे बड़ा कारण रहा, जिसके चलते पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने इसका भरपूर फायदा उठाया। कप्तान साहिबजादा फरहान जब 11 रन पर थे, तब सिनेथ जयवर्धने ने उनका आसान कैच छोड़ दिया।
इससे पहले बिनुरा फर्नांडो के ओवर में महेश तीक्ष्णा ने भी उनका मुश्किल कैच टपकाया था। दो जीवनदान मिलने के बाद फरहान ने 5 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 73 रन बनाए। 15वें ओवर में दासुन शनाका की गेंद पर महेश तीक्ष्णा ने सीमा रेखा के पास उनका कैच पकड़ा।
हार के बाद कप्तान ने क्या कहा?
हार के बाद प्रेस वार्ता में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने कहा कि बल्लेबाजों को, उनमें खुद भी शामिल हैं, जिम्मेदारी लेनी होगी। उन्होंने कहा कि यह बल्लेबाजी के लिए अच्छी पिच थी और हमें कम से कम 200 रन बनाने चाहिए थे।
पिछले कुछ टूर्नामेंट में हमारी फील्डिंग अच्छी रही थी, मगर इस सीरीज के दोनों मैचों में हम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। यह विदेशी मैदान पर श्रीलंका की लगातार तीसरी टी-20 सीरीज हार है। इससे पहले टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ 2-1 से हार मिली थी, जबकि इंग्लैंड ने उसे 3-0 से क्लीन स्वीप किया था।
मंगलवार को तीसरा टी-20
के बीच अब सीरीज का तीसरा और आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला कल यानी, मंगलवार 13 अक्टूबर को रावलपिंडी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
इसके बाद दोनों टीमें इंग्लैंड के साथ वनडे ट्राई-सीरीज में हिस्सा लेंगी, जो कि यह सीरीज अगले रविवार से शुरू होगी। इस सीरीज में तीसरी टीम इंग्लैंड होगी जो टूर्नामेंट में भाग लेगी ऐसे में दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कड़ा देखने को मिल सकता है।