PAK vs NED T20 World Cup 2026 LIVE Score: पाकिस्तान आज कोलंबो में नीदरलैंड्स के खिलाफ ग्रुप A के हाई-इंटेंसिटी मैच के साथ T20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत कर रहा है. लक्ष्य का पीछा कर रहे पाकिस्तान को पहला झटका लग चुका है.
फिलहाल सलमान आगा और फरहान क्रीज़ पर हैं. पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड ने पाकिस्तान को जीत के लिए दिया 148 रनों का लक्ष्य दिया है. इससे पहले नीदरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. (SCORECARD)
साल 2009 के चैंपियन पाकिस्तान की टीम 15 फरवरी को भारत के खिलाफ ग्रुप-स्टेज मैच का बॉयकॉट करने के फैसले के बीच टूर्नामेंट में उतर रहे हैं. यह कदम बांग्लादेश के साथ एकजुटता दिखाते हुए उठाया गया, जिसने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए मैच से नाम वापस ले लिया था, जिसके बाद स्कॉटलैंड ने टूर्नामेंट में उनकी जगह ली. ग्रुप A में भारत, USA और नामीबिया भी शामिल हैं.
ICC Men’s T20 World Cup 2026 LIVE Updates: Pakistan vs Netherlands LIVE Score Straight from Sinhalese Sports Club, Colombo
दोनों टीमों की प्लेइंग 11:
पाकिस्तान टीम: फखर जमान, सईम अयूब, बाबर आजम, सलमान आगा (कप्तान), ख्वाजा नफे (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, साहिबजादा फरहान, उस्मान खान, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक
नीदरलैंड टीम: माइकल लेविट, मैक्स ओ’डॉउड, बास डी लीडे, जैच लायन कैचेट, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), नोआ क्रॉस, रूलोफ वैन डेर मेरवे, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, पॉल वैन मीकेरेन, टिम वैन डेर गुगटेन, साकिब जुल्फिकार, फ्रेड क्लासेन