PAK vs BAN: पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ बनाया वनडे में सबसे छोटा स्कोर, डेब्यू पर बुरी तरह फेल हुए ये सारे खिलाड़ी

Pakistan vs Bangladesh: मीरपुर में खेले पहले वनडे में पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश के खिलाफ अपने सबसे छोटे स्कोर पर ढेर हो गई. मीरपुर वनडे में पहले बल्लेबाजी करते पाकिस्तान की टीम 30.4 ओवर से ज्यादा नहीं खेल सकी और सिर्फ 114 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान का वनडे में ये सबसे छोटा स्कोर है. वनडे में बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान का सबसे छोटा स्कोर इससे पहले 161 रन का था, जो कि उसने साल 1999 में बनाया था. इस तरह बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में सबसे छोटे स्कोर का पाकिस्तान का 27 साल पुराना रिकॉर्ड अब टूट चुका है.