Olympics 2036: अहमदाबाद को मिलेगी ओलंपिक की मेजबानी? भारत की दावेदारी को टक्कर देंगे ये 6 देश

ओलंपिक में भारत का प्रदर्शन अभी तक बहुत अच्छा नहीं रहा है लेकिन देश में पहली बार इन गेम्स के आयोजन के लिए सरकार पूरा जोर लगा रही है. मगर भारत की राह इतनी आसान नहीं है. (Photo: PTI)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओलंपिक 2036 का भारत में आयोजन करने का लक्ष्य रखा है और इसके लिए खेल मंत्रालय और भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) अपना पूरा जोर लगा रहे हैं. (Photo: PTI)

इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (IOC) ने ओलंपिक 2036 के लिए भारत की दावेदारी की पुष्टि कर दी है. मगर इसके साथ ही ये भी बता दिया है कि भारत को किन देशों से टक्कर मिलेगी. (Photo: Getty Images)

IOC ने ऐलान किया कि ओलंपिक 2036 के लिए भारत के अलावा जर्मनी, साउथ कोरिया, साउथ अफ्रीका, हंगरी, तुर्की और कतर भी मेजबानी के लिए दावेदारी पेश कर रहे हैं. इनमें से जर्मनी और साउथ कोरिया पहले भी ओलंपिक की मेजबानी कर चुके हैं. (Photo: Getty Images)

भारत की ओर से ओलंपिक गेम्स के लिए अहमदाबाद को मेजबान शहर के रूप में पेश किया जा रहा है. इस दावेदारी को मजबूती देने के लिए ही भारत ने 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स भी अहमदाबाद में ही करने का फैसला किया है. (Photo: Getty Images)

Leave a Comment