ODI World Cup 2027: 1 अक्टूबर को हो सकता है शेड्यूल का ऐलान, किसे मिलेगा डायरेक्ट क्वालिफिकेशन, समझें सिनेरियो

ODI World Cup 2027: केपटाउन में गुरुवार 1 अक्टूबर को 2027 वनडे वर्ल्ड कप के शेड्यूल का आधिकारिक ऐलान किया जाएगा. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, यह कार्यक्रम टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक एक साल पहले आयोजित होगा.

इसी के साथ वर्ल्ड कप के टिकटों के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू किया जाएगा. हालांकि, फैंस गुरुवार से सीधे टिकट नहीं खरीद सकेंगे, बल्कि उन्हें टिकट बैलेट के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा.

2027 वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत 2 अक्टूबर से होने की उम्मीद है, जो भारत में गांधी जयंती का दिन भी है. टूर्नामेंट का फाइनल 21 नवंबर को खेला जाना तय है. मेजबान दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे को पहले ही टूर्नामेंट में जगह मिल चुकी है. इसके अलावा ICC वनडे रैंकिंग के आधार पर आठ और टीमें सीधे क्वालिफाई करेंगी. मौजूदा स्थिति में भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश इस दौड़ में हैं.

बांग्लादेश को मिलेगा फायदा, वेस्टइंडीज को करना होगा इंतजार
बांग्लादेश इस समय वनडे रैंकिंग में नौवें नंबर पर है, लेकिन फिर भी वह सीधे क्वालिफाई कर सकता है. इसकी वजह दक्षिण अफ्रीका का मेजबान होने के कारण अपने आप जगह बना लेना है. दक्षिण अफ्रीका फिलहाल रैंकिंग में तीसरे स्थान पर है. ऐसे में रैंकिंग से मिलने वाली जगह में बांग्लादेश को फायदा होगा. वहीं वेस्टइंडीज को क्वालिफायर खेलना पड़ेगा. क्वालिफायर टूर्नामेंट अगले साल की शुरुआत में होगा और इसके जरिए चार टीमें टूर्नामेंट में जगह बनाएंगी.

तीन चरणों में होगा वर्ल्ड कप का आयोजन
ICC के मुताबिक, 2027 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल और फाइनल से पहले तीन चरण होंगे. टूर्नामेंट की शुरुआत सुपर सीरीज से होगी, जिसमें क्वालिफाई करने वाली 14 टीमों में सबसे निचली रैंक वाली तीन टीमें आपस में राउंड-रॉबिन मुकाबले खेलेंगी. वहीं दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के साथ मेजबान देश नामीबिया भी है, लेकिन उसकी टूर्नामेंट में जगह अभी तय नहीं हुई है. 1 अक्टूबर को केपटाउन में होने वाला कार्यक्रम पूरे शेड्यूल और टिकट प्रक्रिया की तस्वीर साफ करेगा.

Leave a Comment