ODI World Cup 2027 में खेलने के दावेदार इन 4 खिलाड़ियों पर भारी पड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी, IPL में बनेंगे नंबर 1

ODI World Cup का आगाज अगले साल अक्टूबर-नवंबर में होना है. मगर एक रिपोर्ट के मुताबिक उसके लिए संभावित 20 खिलाड़ियों को पहले ही शॉर्टलिस्ट कर लिया गया है. माना जा रहा है कि इन्हीं 20 खिलाड़ियों में से वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए टीम चुनी जाएगी. बड़ी बात ये है कि उन 20 खिलाड़ियों में 4 वो नाम भी शामिल हैं, जिन्हें पछाड़कर वैभव सूर्यवंशी IPL में नंबर 1 बन सकते हैं. अब सवाल है कि वो चारों खिलाड़ी हैं कौन? तो वो चारो बतौर टीनएजर IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप-5 रिकॉर्ड लिस्ट का हिस्सा हैं.

पृथ्वी शॉ के नाम IPL का ये बड़ा रिकॉर्ड

IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टीनएजर होने का रिकॉर्ड पृथ्वी शॉ के नाम है, जिन्होंने 598 रन बनाए हैं. बेशक, पृथ्वी शॉ सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक ODI वर्ल्ड कप 2027 के लिए संभावित 20 खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल ना हों. लेकिन उनके अलावा इस मामले में टॉप-5 में शामिल बाकी के जो 4 खिलाड़ियों के नाम हैं, वो वनडे वर्ल्ड कप 2027 के संभावित चेहरे जरूर हो सकते हैं. हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हैं.

WC 2027 के इन दावेदारों पर भारी पड़ेंगे सूर्यवंशी!

वो 4 खिलाड़ी जो बतौर टीनएजर IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की टॉप -5 लिस्ट में शामिल हैं, उनमें 594 रन के साथ ईशान किशन दूसरे नंबर पर हैं. ऋषभ पंत ने 564 रन बनाए हैं और वो तीसरे नंबर पर हैं. 545 रन के साथ संजू सैमसन चौथे नंबर पर हैं. वहीं 5वां नंबर शुभमन गिल का है, जिन्होंने 499 रन बनाए हैं. रिपोर्ट्स के मताबिक इन खिलाड़ियों के वनडे वर्ल्ड कप 2027 की टीम में भी होने के आसार हैं.

सबको पीछे छोड़ नंबर 1 बनेंगे सूर्यवंशी!

अब इन सारे खिलाड़ियों को वनडे वर्ल्ड कप 2027 की टीम में जगह मिलती है या नहीं वो तो आधिकारिक लिस्ट सामने आने पर ही पता चलेगा, लेकिन उससे पहले ये तय माना जा रहा है कि IPL में वैभव सूर्यवंशी इन सबको पीछे छोड़ सकते हैं. वो बतौर टीनएजर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड IPL 2026 के दौरान ही अपने नाम कर उन सब पर भारी पड़ सकते हैं.

नंबर 1 बनने से कितने रन दूर वैभव सूर्यवंशी?

IPL में वैभव सूर्यवंशी ने अब तक 7 मैच की 7 पारियों में 252 रन बनाए हैं. यानी, वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेलने के दावेदार 4 खिलाड़ियों समेत पृथ्वी शॉ का भी रिकॉर्ड तोड़ नंबर 1 बनने के लिए वैभव को 347 रन की दरकार है. IPL 2026 में इतने रन बनाते ही वैभव सूर्यवंशी लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले नंबर 1 टीनएजर बन जाएंगे.

क्यों वैभव सूर्यवंशी का नंबर 1 बनना तय?

वैभव ने पिछले साल खेले अपने डेब्यू IPL सीजन की सिर्फ 7 पारियों में ही 252 रन बनाए थे. फिर इस बार तो राजस्थान रॉयल्स के लिए उनके सारे मैच खेलने की संभावना है. अगर ऐसा होता है तो फिर उनका IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला टीनएजर बनना वाकई पक्का हो जाएगा.