ODI World Cup 2027: टीम से बाहर होगा रन चेज में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाला खिलाड़ी, इस वजह से नहीं खेलेगा

ODI World Cup 2027 में उस स्टार खिलाड़ी के नहीं खेलने पर अब मुहर लग चुकी है, जिसके नाम रन चेज में वर्ल्ड रिकॉर्ड है. वनडे वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन अगले साल अक्टूबर-नवंबर में होना है. लेकिन, उससे 28 महीने पहले लिए अपने फैसले के चलते ही वो खिलाड़ी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की टीम से बाहर रहेगा. हम बात कर रहे हैं ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल की, जो कि ऑस्ट्रेलिया के लिए 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेलते नहीं दिखेंगे.

वनडे में रन चेज में मैक्सवेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड क्या है?

ग्लेन मैक्सवेल के नाम वनडे में रन चेज करते हुए सबसे बड़ा स्कोर बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है. कमाल की बात ये है कि उन्होंने ये स्कोर 2023 में खेले पिछले वनडे वर्ल्ड कप में ही बनाया था. मैक्सवेल ने मुंबई के वानखेड़े मैदान पर अफगानिस्तान के खिलाफ 291 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया के लिए 201 रन की नाबाद पारी खेली थी. वनडे में इससे पहले किसी बल्लेबाज ने रन चेज में दोहरा शतक नहीं लगाया. ऐसा करने वाले वो इकलौते क्रिकेटर हैं.

वनडे वर्ल्ड कप के शतकवीरों में मैक्सवेल क्यों हैं अलग?

ग्लेन मैक्सवेल पिछले वर्ल्ड कप में दोहरा शतक लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज थे. वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में वो तीसरे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने दोहरा शतक लगाया है. सबसे पहले ये कारनामा क्रिस गेल ने किया था और उनके बाद मार्टिन गप्टिल ने. लेकिन, मैक्सवेल की डबल सेंचुरी पहले दोनों बल्लेबाजों से अलग है क्योंकि वो वनडे वर्ल्ड कप के मुकाबले में रन चेज के दौरान आई है.

इस वजह से मैक्सवेल नहीं खेलेंगे अगला वनडे वर्ल्ड कप

हालांकि, वनडे में रन चेज में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले ग्लेन मैक्सवेल, वर्ल्ड कप 2027 की ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा नहीं होंगे, ये बात अभी से साफ है. इसके पीछे की वजह जून 2025 में उनका वनडे क्रिकेट से लिया संन्यास है. 37 साल के मैक्सवेल का इरादा अब T20 क्रिकेट पर फोकस करना है, उसी वजह से उन्होंने वनडे क्रिकेट से रिटायर होने का फैसला किया. रिटयरमेंट के फैसले के चलते ही वो वनडे वर्ल्ड कप 2027 में नहीं खेलेंगे.