NZ vs SA, 3rd T20I: न्यूजीलैंड ने ऑकलैंड में खेले तीसरे T20I में साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हरा दिया है. इस जीत के साथ 5 T20 मैचों की सीरीज में मेजबान न्यूजीलैंड की टीम 2-1 से आगे हो गई है. न्यूजीलैंड ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही मोर्चे पर साउथ अफ्रीका को उन्नीस साबित कर अपनी जीत की स्क्रिप्ट लिखी. इससे पहले सीरीज का पहला T20 साउथ अफ्रीका ने जीता था जबकि दूसरे T20I में किए अपने दमदार प्रदर्शन को न्यूजीलैंड ने तीसरे T20I में भी बरकरार रखा है.
न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराया
न्यूजीलैंड ने तीसरे T20 में टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी के लिए उतारा. कीवी टीम का ये दाव चल पड़ा क्योंकि साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजों के विकेट रेग्यूलर इंटरवल पर गिरते रहे. सिर्फ 46 रन के स्कोर पर ही साउथ अफ्रीका की आधी टीम तीसरे T20 में आउट होकर डग आउट में बैठी दिखी.