आईपीएल 2026 का रोमांच शुरू हो चुका है और अब दुनियाभर के क्रिकेट फैंस का ध्यान इस पर ही टिक गया है. खास तौर पर कुछ नए खिलाड़ियों को अपना जलवा बिखेरते हुए देखने की उत्सुकता काफी ज्यादा है. मगर जहां आईपीएल चर्चा के केंद्र में हैं, वहीं इस लीग से एकदम अलग साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की महिला टीमों के बीच खेली जा रही सीरीज में भी रोमांच जारी है और यहां एक ऐसा मुकाबला देखने को मिला, जिसका नतीजा आखिरी गेंद पर निकला, वो भी 20 साल की उस खिलाड़ी के बल्ले से, जो अपना डेब्यू कर रही थी. नाम है कायला रेनेकी.
न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज खत्म होने के बाद 29 मार्च से वनडे सीरीज की शुरुआत हुई. पहला मैच क्राइस्टचर्च में खेला गया, जिसमें मेजबान न्यूजीलैंड ने 268 रन बनाए. न्यूजीलैंड के लिए युवा बल्लेबाज मैडी ग्रीन ने 85 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिसके दम पर टीम इस स्कोर तक पहुंच पाई. उनके अलावा अन्य खिलाड़ियों ने भी छोटे-छोटे योगदान दिए. इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने एनेरी डर्कसन और सुने लीस के अर्धशतकों के दम पर जोरदार जवाब दिया.
इसमें आठवें नंबर पर आई 20 साल की कायला रेनेकी ने भी दमदार योगदान दिया. ये उनका वनडे क्रिकेट में डेब्यू मैच था और उन्होंने टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाने में मदद पहुंचाई. आखिरी ओवर में जीत के लिए 4 गेंदों में जीत के लिए 12 रन की जरूरत थी. ओवर की तीसरी गेंद पर रेनेकी ने छक्का जमा दिया. अब 3 गेंदों पर 6 रन चाहिए थे लेकिन चौथी और पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं आया. अब आखिरी गेंद पर 6 रन की जरूरत थी और सूजी बेट्स गेंदबाजी पर थीं. रेनेकी ने एक जोरदार शॉट लगाया और लॉन्ग ऑन बाउंड्री के पार छक्का ठोक दिया.
𝐊𝐀𝐘𝐋𝐀 𝐑𝐄𝐘𝐍𝐄𝐊𝐄, 𝐑𝐄𝐌𝐄𝐌𝐁𝐄𝐑 𝐓𝐇𝐄 𝐍𝐀𝐌𝐄.
Fourteen needed in the final over and she finishes it with a last-ball six to script a debut you cannot make up
#SonySportsNetwork #NZWvSAW pic.twitter.com/SD1SssfYJF
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) March 29, 2026
इसके साथ ही 20 साल की इस बल्लेबाज ने टीम को हैरतअंगेज जीत दिलाकर सीरीज में बढ़त दिला दी. रेनेकी ने सिर्फ 32 गेंदों में 42 रन की नाबाद पारी खेली. मगर ये पहला मौका नहीं है, जब उन्होंने कुछ ऐसा किया बल्कि 48 दिनों में दूसरी बार कायला ने टीम को इस तरह से जीत दिलाई. इससे पहले 10 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ अपने टी20 डेब्यू मैच में भी उन्होंने मैच की आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर टीम को जीत दिलाई थी.

#SonySportsNetwork #NZWvSAW pic.twitter.com/SD1SssfYJF