NZ vs AFG, T20 WC: न्यूजीलैंड को 610 दिन बाद मिला चैन, पहले ही मैच में अफगानिस्तान को किया पस्त

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के चौथे मैच में न्यूजीलैंड ने आसान जीत के साथ टूर्नामेंट में अपना खाता खोला. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए ग्रुप डी के इस मैच में न्यूजीलैंड ने टिम साइफर्ट के अर्धशतक के दम पर अफगानिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया. चेन्नई की स्पिन फ्रेंडली पिच पर अफगानिस्तान को जीत का दावेदार माना जा रहा था और शुरुआत में वो इस मैच में आगे लग भी रही थी लेकिन न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने जुझारू प्रदर्शन करते हुए 183 रन के लक्ष्य को भी 13 गेंद पहले ही हासिल कर लिया. इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने 610 दिनों के इंतजार के बाद 2024 वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला भी ले लिया.

(खबर अपडेट हो रही है)