स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ पांच वनडे मैच की सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। फिन एलन, लॉकी फर्ग्यूसन, रचिन रवींद्र और टिम सीफर्ट की वनडे टीम में वापसी हुई है।
एलन और फर्ग्यूसन ने आखिरी बार 2023 में ODI खेला था, जो फर्ग्यूसन के लिए भारत के खिलाफ मुंबई में ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल था, जबकि सीफर्ट ने 18 महीने पहले पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज में खेला था।
टी20I सीरीज से बाहर हुए रचिन रवींद्र की भी वनडे टीम में वापसी हुई है। रवींद्र के कंधे पर चोट लग गई थी। इसके चलते वह भारत के खिलाफ टी20I सीरीज से बाहर हो गए थे। वह पहले तीन वनडे मैच के लिए न्यूजीलैंड स्क्वाड का हिस्सा हैं। टीम की कप्तानी मिचेल सेंटनर करेंगे।
4 नवंबर से शुरू होगी सीरीज
पांच मैचों की सीरीज 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में शुरू होगी। पहले तीसरे ODI के बाद टीम का एक हिस्सा आने वाली टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए वेलिंगटन जाएगा। इसके बाद अगले दो वनडे मैच के लिए टीम में 7 बदलाव किए जाएंगे। ODI सीरीज के चार और पांच मैच के लिए कीवी टीम में सात और खिलाड़ी टीम में शामिल होंगे।
जैक फाउल्केस (हिप फ्लेक्सर), विल ओ’रूर्के (काफ) और बेन सियर्स (एंकल) को सिलेक्शन के लिए नहीं चुना गया। क्योंकि वे अपनी-अपनी चोटों से ठीक हो रहे हैं। न्यूजीलैंड ने एक बायन जारी कर कहा, भारत के खिलाफ 14 खिलाड़ियों की टेस्ट टीम नवंबर की शुरुआत में जारी की जाएगी।
भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम-
1 से 3 वनडे मैच के लिए न्यूजीलैंड की टीम-
मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, विल यंग
चौथे और पांचवें वनडे मैच के लिए न्यूजीलैंड की टीम
मिचेल सेंटनर (C), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, लॉकी फर्ग्यूसन, मिच हे (विकेटकीपर), निक केली, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), ब्लेयर टिकनर, विल यंग