डबल सेंचुरी से चूके मैट रेनशॉ, मगर बना गए ये 10 रिकॉर्ड्स; कोहली को भी पीछे छोड़ा

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैट रेनशॉ ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ डरबन में जारी पहले टेस्ट में 190 रनों की शानदार पारी खेल बड़ा कमाल किया। उन्होंने ना सिर्फ अपनी इस पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया को 390 के स्कोर तक पहुंचाया, बल्कि कई रिकॉर्ड्स भी बनाए।

नंबर-5 पर बैटिंग करने उतरे रेनशॉ 397 गेंदों का सामना करते हुए यह मेराथन पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 21 चौके और 1 ही गगनचुंबी छक्का लगाया। मैट रेनशॉ तब बैटिंग करने आए थे, जब ऑस्ट्रेलिया 84 रन पर 3 विकेट खो चुका था, उनके आते ही स्टीव स्मिथ भी पवेलियन लौट गए थे। देखते ही देखते ऑस्ट्रेलिया ने 124 के स्कोर पर अपने 6 विकेट गंवा दिए थे। तब रेनशॉ ने टेलएंडर्स के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलिया को इस बड़े स्कोर तक पहुंचाया। उन्हें अपना दोहरा शतक ना पूरा करने का गम जरूर होगा, मगर उनकी इस लाजवाब पारी की हर जगह तारीफ हो रही है।

मैट रेनशॉ ने विराट कोहली को पीछे छोड़ा

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैट रेनशॉ ने अपनी इस शानदार पारी के दौरान कई रिकॉर्ड्स बनाए। 124/6 के बाद ऑस्ट्रेलिया को टेलएंडर्स के साथ मिलकर 390 के स्कोर तक ले जाना काफी बड़ी बात है। अपनी इस खास पारी के दम पर रेनशॉ ने विराट कोहली को भी पछाड़ दिया है। कोहली ने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में टेलएंडर्स के साथ बल्लेबाजी करते हुए 171 रन बनाए थे, अब रेनशॉ ने 174 रन बनाकर उन्हें पछाड़ दिया है। बता दें, यह आंकड़ा 2002 के बाद का है।

मैट रेनशॉ ने बनाए 10 रिकॉर्ड्स-

  1. मैट रेनशॉ 190s में आउट होने वाले ऑस्ट्रेलिया के 12वें खिलाड़ी बने।
  2. 9 साल बाद मैट रेनशॉ ने शतक जड़ा, 2017 में उन्होंने करियर की पहली सेंचुरी लगाई थी।
  3. मैट रेनशॉ के 190 रन डरबन में किसी ऑस्ट्रेलियाई द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं, जिन्होंने 2009 में फिलिप ह्यूज़ के 160 रन को पीछे छोड़ दिया।
  4. यह डरबन के पर नंबर 5 या उससे नीचे के बल्लेबाजों के लिए बनाया गया सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर भी है, जिसने 2019 में कुसल परेरा के नाबाद 153 रन को पीछे छोड़ दिया।
  5. मैट रेनशॉ ने 9 साल और 280 दिन (3567 दिन) बाद टेस्ट सेंचुरी बनाई – यह किसी ऑस्ट्रेलियाई बैट्समैन के लिए दो टेस्ट सेंचुरी के बीच तीसरा सबसे लंबा गैप है।
  6. मैट रेनशॉ साउथ अफ्रीका में ऑस्ट्रेलिया के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं।
  7. 10 साल बाद किसी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने नंबर-5 पर बैटिंग करते हुए 300 से ज्यादा गेंदें खेली।
  8. मैट रेनशॉ ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 397 गेंदों का सामना करते हुए 190 रन बनाए, जबकि अन्य सभी 10 बल्लेबाजों ने मिलकर 427 गेंदों का सामना करते हुए 170 हरन बनाए।
  9. पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ बल्लेबाजी करते हुए एक टेस्ट पारी में सर्वाधिक रन 174
  10. रेनशॉ ने 9वें विकेट के लिए नाथन लायन के साथ मिलकर 134 रनों की पार्टनरशिप की, जो ऑस्ट्रेलिया के लिए इस विकेट के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है।

Leave a Comment