तेज गेंदबाज नसीम शाह का बुरा समय उनका पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रहा है. हाल ही में इस खिलाड़ी पर 2 करोड़ पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना लगा था और अब ये खिलाड़ी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 से बाहर हो गया है. नसीम शाह को कराची किंग्स के खिलाफ खेलते हुए चोट लग गई थी. उनकी मांसपेशियां खिंच गई थी और अब वो फिलहाल इस टूर्नामेंट से बाहर हैं. रिपोर्ट्स हैं कि नसीम शाह अगर फिट हो पाए तो ही इस सीजन में खेलते दिखेंगे वरना उनके लिए ये टूर्नामेंट खत्म हो चुका है.
नसीम शाह का बैड लक
नसीम शाह ने पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में रावलपिंडीज के लिए दो ही मैच खेले और उन्हें महज एक विकेट ही नसीब हुआ. इन दो मैचों में भी नसीम की जबरदस्त धुनाई हुई. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज का इकॉनमी रेट 12.15 रहा. उन्होंने 6.2 ओवर में 77 रन लुटाए और अब वो टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.
नसीम शाह पर लगा था जुर्माना
नसीम शाह ने पाकिस्तान सुपर लीग के दौरान पंजाब प्रांत की सीएम पर एक कमेंट किया था. जिसके बाद उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कड़ी सजा सुनाई थी. पीसीबी ने नसीम पर 2 करोड़ पाकिस्तानी रुपये यानि करीब 68 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था. नसीम शाह की सालाना सैलरी 85 लाख रुपये है और पीसीबी ने उनकी आधी सी ज्यादा सैलरी काट ली है. नसीम शाह ने हालांकि अपने विवादित पोस्ट के लिए माफी मांग ली थी. नसीम शाह ने हाल ही में एक पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने पंजाब प्रांत की सीएम मरयम नवाज को लॉर्ड्स की महारानी बता दिया था, बस यहीं से नसीम शाह पीसीबी के निशाने पर आ गए.
HUGE BLOW FOR RAWALPINDIZ
– Naseem Shah has been ruled out of PSL 2026 for now.
– Naseem is targeting a possible return towards the end of the tournament. pic.twitter.com/g7eoQQ7v09
— Bunny (@CallmeBunny007) April 6, 2026
नसीम शाह का करियर
नसीम शाह सिर्फ पीएसएल नहीं बल्कि पाकिस्तानी टीम से भी बाहर नजर आ रहे हैं. उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह तक मिलना मुश्किल हो गया है. इस खिलाड़ी ने पाकिस्तान के लिए अबतक 20 टेस्ट, 34 वनडे और 37 टी20 मैच खेले हैं. ये खिलाड़ी पाकिस्तान के लिए 152 विकेट ले चुका है.
HUGE BLOW FOR RAWALPINDIZ