Naman Dhir: नमन धीर ने तोड़ा 17 साल पुराना रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के जबड़े से ऐसे छीना मैच

Naman Dhir Vs New Zealand: नंबर 7 पर बतौर फिनिशर बल्लेबाजी करना कभी आसान नहीं होता. आपके ऊपर दबाव होता है और क्रीज पर उतरते ही आपको बड़े शॉट लगाने वाले हैं. क्राइस्टचर्च टी20 में नमन धीर के ऊपर यही दबाव था और ये खिलाड़ी इस दबाव में बिखरा नहीं बल्कि निखर गया.

नमन धीर ने पहले टी20 मैच में महज 15 गेंदों में नाबाद 42 रन बनाकर टीम इंडिया को ना सिर्फ जीत दिलाई बल्कि उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया.

नमन धीर के नाम बड़ा रिकॉर्ड

 ने नाबाद 42 रन बनाते ही इरफान पठान के 17 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया. नमन धीर टी20 में भारत के लिए 7वें या उससे नीचे नंबर पर खेलते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए. इससे पहले इरफान पठान ने 2009 में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 33 रन बनाए थे.

16वें से 20 वें ओवर में बेहद खतरनाक हैं नमन

नमन धीर पर गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर काफी भरोसा जता रहे हैं और इसकी वजह उनका बैटिंग टेंपरामेंट है. ये खिलाड़ी बड़े-बड़े हिट्स लगाने के अलावा सिंगल-डबल्स भी खेल सकता है. बड़ी बात ये है कि नमन क्रीज पर जाते ही बड़े स्ट्रोक्स खेल सकते हैं, ये उन्होंने क्राइस्टचर्च में कर दिखाया. बता दें नमन धीर को टी20 में 16वें से 20वें ओवर के बीच तूफानी बैटिंग करने के लिए जाना जाता है. नमन धीर ने 16वें से 20वें ओवर के बीच टी20 में 167 गेंदों में 341 रन ठोके हैं. ये खिलाड़ी 10 बार आउट हुआ है लेकिन इस खिलाड़ी ने इस दौरान 19 छक्के और 34 चौके लगाए हैं. नमन धीर का 16नें से 20वें ओवर के बीच 204 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट है.

नमन धीर ने ऐसे जिताया पहला टी20

नमन धीर ने क्रीज पर आते ही चौथी गेंद पर छक्का लगा दिया. उन्होंने न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर को रडार पर लिया. इस खिलाड़ी ने उनके ओवर में एक छक्का और चौका लगाया. फिर उन्होंने 18वें ओवर में नाथन स्मिथ के ओवर में लगातार दो चौके लगाए. 19वें ओवर में भी नमन ने एक चौका जड़ा और 20वें ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाकर उन्होंने टीम इंडिया को जीत के करीब पहुंचाया और मैट हेनरी की चौथी गेंद पर छक्का लगाकर उन्होंने टीम इंडिया को जीत ही दिला दी. नमन धीर ने अपनी इस पारी से साबित किया कि वो लंबी रेस के घोड़े हैं और वो इस फॉर्मेट में काफी मैच खेलने वाले हैं.

Leave a Comment