NAM vs SA 6th T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा नामीबिया बनाम साउथ अफ्रीका छठा टी20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Namibia National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 6th T20I Match Date And Time Details: नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच ट्राई-नेशन टी20 सीरीज का छठा और आखिरी मुकाबला आज यानी 4 सितंबर को खेला जाएगा.

दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला विंडहोक (Windhoek) के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड (Namibia Cricket Ground) में भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे से शुरू होगा. अंक तालिका में साउथ अफ्रीका की टीम तीन मुकाबलों में दो जीत के साथ चार अंकों के जरिए पहले स्थान पर मौजूद है. वहीं नामीबिया की टीम एक जीत और दो हार के साथ तीसरे स्थान पर है. घरेलू टीम इस मुकाबले को जीतकर दूसरे स्थान पर पहुंचना चाहेगी, जबकि साउथ अफ्रीका जीत के साथ सीरीज का समापन करने के इरादे से मैदान में उतरेगी.NAM vs SA 6th T20I Match Stats And Preview: नामीबिया और साउथ अफ्रीका के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

नामीबिया और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाला यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम माना जा रहा है. साउथ अफ्रीका ने शुरुआती हार के बाद शानदार वापसी करते हुए लगातार दो मुकाबले जीते हैं. दूसरी तरफ नामीबिया ने पहले मैच में जीत दर्ज की थी, लेकिन इसके बाद लगातार दो मुकाबले गंवा दिए. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.

नामीबिया बनाम साउथ अफ्रीका हेड टू हेड रिकॉर्ड (NAM vs SA T20I Head To Head)

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नामीबिया और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक कुल तीन मुकाबले खेले गए हैं. इनमें साउथ अफ्रीका ने दो मुकाबले जीते हैं, जबकि नामीबिया ने एक मैच अपने नाम किया है. पिछले मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने नामीबिया को 43 रन के बड़े अंतर से हराया था.

नामीबिया को इस मुकाबले में कप्तान गेरहार्ड इरास्मस, जान फ्रायलिंक, जेजे स्मिट और रुबेन ट्रम्पेलमैन से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी. वहीं साउथ अफ्रीका की टीम डेवाल्ड ब्रेविस, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, डुआन जानसेन और ब्योर्न फॉर्च्यून के दम पर एक और जीत दर्ज करना चाहेगी.

नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड की पिच रिपोर्ट (Namibia Cricket Ground Pitch Report)

विंडहोक के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड की पिच बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं मानी जाती है. यह दोहरी गति वाली सतह है, जहां गेंद कई बार बल्ले पर धीमी आती है. ऐसे में बल्लेबाजों को शुरुआत में धैर्य के साथ बल्लेबाजी करनी होगी. पहली पारी का औसत स्कोर 169 रन है, जबकि दूसरी पारी का औसत स्कोर 156 रन है. इस टूर्नामेंट में अब तक पांच में से तीन मुकाबले पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती है.

विंडहोक का मौसम कैसा रहेगा? (Windhoek Weather Report)

मौसम विभाग के अनुसार मुकाबले के दौरान विंडहोक का मौसम साफ रहेगा. तापमान करीब 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि बारिश की संभावना शून्य प्रतिशत है. ऐसे में पूरे 20 ओवर का मुकाबला बिना किसी रुकावट के खेला जा सकता है.

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें (NAM vs SA 6th T20I Match Key Players To Watch Out)

नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस इस सीरीज में 119 रन बना चुके हैं और पिछले मुकाबले में उन्होंने नाबाद 88 रन की शानदार पारी खेली थी. तेज गेंदबाज रुबेन ट्रम्पेलमैन ने अब तक 5 विकेट अपने नाम किए हैं. दूसरी ओर साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस 191 रन के साथ सीरीज के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. डुआन जानसेन 8 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज बने हुए हैं, जबकि लुआन-ड्रे प्रिटोरियस पिछली पारी में 94 रन बनाकर शानदार फॉर्म में हैं.

नामीबिया बनाम साउथ अफ्रीका के बीच छठा टी20 मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? (NAM vs SA 6th T20I Match Date And Venue)

नामीबिया और साउथ अफ्रीका के बीच ट्राई-नेशन टी20 सीरीज का छठा मुकाबला आज यानी 4 सितंबर को विंडहोक के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 5:00 बजे होगा.

भारत में नामीबिया बनाम साउथ अफ्रीका मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (NAM vs SA 6th T20I Match Live TV Channel Telecast In India)

भारत में नामीबिया और साउथ अफ्रीका के बीच इस मुकाबले का सीधा प्रसारण किसी भी टीवी चैनल पर उपलब्ध नहीं होगा.

भारत में नामीबिया बनाम साउथ अफ्रीका मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch NAM vs SA 6th T20I Match Live Streaming In India)

भारत में नामीबिया और साउथ अफ्रीका के बीच ट्राई-नेशन टी20 सीरीज के इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड (FanCode) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. फैंस मोबाइल, स्मार्ट टीवी और अन्य डिजिटल डिवाइस पर इस मुकाबले का लाइव आनंद ले सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (NAM vs SA 6th T20I Match Playing Prediction)

नामीबिया: जान फ्रायलिंक, लॉरेन स्टीनकैम्प, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, रुबेन ट्रम्पेलमैन, ज़ेन ग्रीन (विकेटकीपर), अलेक्जेंडर वोल्सचेंक, जान बाल्ट, जैक ब्रासेल, मैक्स हींगो.

साउथ अफ्रीका: जॉर्डन हरमन, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, डेवाल्ड ब्रेविस, रुबिन हरमन, कॉनर एस्टरहुइजन (विकेटकीपर), ईथन बॉश, डुआन जानसेन, प्रेनेलन सुब्रायेन, ब्योर्न फॉर्च्यून (कप्तान), नकाबा पीटर, क्वेना मफाका.

Leave a Comment