आखिरकार वो ऐलान भी हो गया, जिसका डर फैंस को पिछले कुछ सालों से लगातार सता रहा था. एमएस धोनी ने IPL को भी अलविदा कह दिया. (Photo: PTI)

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान धोनी ने IPL 2027 के लिए रिटेंशन के दिन अपने संन्यास का ऐलान किया और अब टीम के मेंटॉर बन गए हैं.
(Photo: PTI)

धोनी के जाने के बाद अब सवाल उठ रहा है कि CSK में नंबर-7 जर्सी कौन पहनेगा? CSK ने इसको लेकर फैसला कर लिया है. (Photo: PTI)

एक रिपोर्ट के मुताबिक, CSK ने धोनी की 7 नंबर की जर्सी को रिटायर कर दिया है और अब किसी भी खिलाड़ी को 7 नंबर नहीं मिलेगा. (Photo: PTI)

इससे पहले 2023 में BCCI ने भी ऐसा फैसला लिया था, जब उसने टीम इंडिया के लिए 10 नंबर (सचिन तेंदुलकर) और 7 नंबर (धोनी) की जर्सी को रिटायर कर दिया था. (Photo: Getty Images)