फुटबॉल की दुनिया में सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं बल्कि टीम के कोच या मैनेजर भी करोड़ों में कमाई करते हैं. अगर वो मैनेजर टीम को चैंपियन बना दे तो इनाम भी जबरदस्त होता है. ऐसा ही इनाम मिला है मिलेक आर्टेटा को.
(Photo: Getty Images)

इंग्लैंड के आर्सेनल फुटबॉल क्लब ने अपने मैनेजर मिकेल आर्टेटा के साथ अगले 4 साल के लिए नया कॉन्ट्रेक्ट साइन कर लिया है. इस तरह 2030 तक आर्टेटा आर्सेनल के मैनेजर रहेंगे. (Photo: PTI)

आर्टेटा को ये नया कॉन्ट्रेक्ट उनकी हालिया सफलता के बाद मिला है, जहां उन्होंने 22 साल बाद आर्सेनल को प्रीमियर लीग का खिताब दिलाया. यही कारण है कि नए कॉन्ट्रेक्ट में आर्टेटा की सैलरी में जबरदस्त इजाफा हुआ है. (Photo: Getty Images & PTI)

अब उन्हें सालाना 20 मिलियन पाउंड यानि करीब 255 करोड़ रुपये मिलेंगे सैलरी मिलेगी. इससे पहले उन्हें 15 मिलियन पाउंड (बोनस मिलाकर) मिल रहे थे. अब वो प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा सैलरी वाले कोच/मैनेजर बन गए हैं. (Photo: Getty Images)

आर्टेटा ने अपने 7 साल के कार्यकाल में एक प्रीमियर लीग समेत 5 ट्रॉफी जीती हैं. इस दौरान उन्होंने आर्सेनल को एक मजबूत टीम में बदला है और इसके लिए कुछ अनोखे तरीके भी आजमाए हैं. (Photo: PTI)

2024 में आर्टेटा ने कुछ जेबकतरों को हायर किया था और उन्हें टीम डिनर के दौरान खिलाड़ियों के सामान चुराने को कहा था. जेबकतरों ने ऐसा किया भी और फिर आर्टेटा ने इसका खुलासा करते हुए बताया कि इसका मकसद खिलाड़ियों की सजगता को जांचना था. (Photo: PTI)