MI vs KKR Match Live Streaming: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का दूसरा मुकाबला 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और तीसरी सबसे सफल टीम कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच है। यह मुकाबला मुंबई इंडियंस के गढ़ यानी वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
इस बार कोलकाता के लिए यह सीजन खास होने वाला है क्योंकि रिंकू सिंह को उप-कप्तान बनाया गया। रहाणे की कप्तानी में यह टीम का दूसरा सीजन है, जबकि मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या के पास है जो इस टीम के साथ तीसरे सीजन में उतरेंगे। कोलकाता की टीम जहां गेंदबाजी से परेशान है तो वहीं मुंबई इंडियंस इस लीग की सबसे मजबूत टीम है। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में टीम केकेआर से बीस नजर आती है। यदि आप इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।
कब होगा आईपीएल 2026 में मुंबई और कोलकाता का मैच (MI vs KKR Match Date)
मुंबई और कोलकाता का मैच 29 मार्च यानी रविवार को होगा।
कहां होगा आईपीएल 2026 में मुंबई और कोलकाता का मैच (MI vs KKR Match Venue)
मुंबई और कोलकाता के बीच आज का मैच मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा आईपीएल 2026 में मुंबई और कोलकाता का मैच (MI vs KKR Match Timing)
मुंबई और कोलकाता के बीच आज का मैच भारतीय समयनुसार 7.30 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी 7 बजे होगा।
टीवी पर कहां देखें आईपीएल 2026 में मुंबई और कोलकाता का मैच (MI vs KKR Match On Tv)
मुंबई और कोलकाता के बीच आज का मैच टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
कहां देखें आईपीएल 2026 में मुंबई और कोलकाता मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (MI vs KKR Match Live Streaming)
मुंबई और कोलकाता के बीच मैच का लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं।
मुंबई और कोलकाता की टीम इस प्रकार हैं:
मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवार, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, अथर्व अंकोलेकर, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, मयंक रावत, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, तिलक वर्मा, अश्विनी कुमार, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, एएम गजनफर, मयंक मार्कंडेय, मोहम्मद इज़हार, रघु शर्मा।
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह (उपकप्तान), फिन एलन, तेजस्वी दहिया (विकेटकीपर), मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, सार्थक रंजन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, दक्ष कामरा, कैमरन ग्रीन, सुनील नारायण, रचिन रवींद्र, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी, मथीशा पथिराना, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती।