LHQ vs MS: बारिश से प्रभावित मैच में लाहौर कलंदर को मिली बड़ी जीत, बुरी तरह से हारी मुल्तान सुल्तान्स

लाहौर कलंदर और मुल्तान सुल्तान्स की टीमें पीएसएल 2026 के 11वें मुकाबले में आमने-सामने थी. जहां पर बारिश के कारण मुकाबला सिर्फ 13-13 ओवर का ही खेला गया. मुल्तान सुल्तान्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसका फायदा उठाकर लाहौर कलंदर की टीम ने 13 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर 185 रन ठोक दिए. जवाब में मुल्तान सुल्तान की टीम 13 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 165 रन ही बना सकी और 20 रनों से मुकाबला हार गई.

लाहौर कलंदर की टीम ने खड़ा किया विशाल स्कोर 

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी लाहौर कलंदर की टीम को शानदार शुरुआत मिली. सलामी बल्लेबाज मोहम्मद नईम ने 28 गेंदों में 60 रनों की पारी खेली. जिसमें 4 चौके और इतने ही छक्के शामिल थे. दूसरे सलामी बल्लेबाज परवेज हुसैन इमोन ने भी सिर्फ 19 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली. जिसमें 2 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के जड़े. इसके बाद अब्दुल्लाह शफीक ने भी 14 गेंदों में 33 रन जड़ दिए. अंत में सिकंदर रजा ने 13 रन बनाए. जिसके कारण ही लाहौर कलंदर की टीम ने 13 ओवरों में ही 5 विकेट के नुकसान पर 185 रन ठोक दिए. मुल्तान सुल्तान्स के लिए मोहम्मद इस्माइल ने 2 विकेट झटके. वहीं पीटर सिडल और फैसल अकरम को 1-1 विकेट मिला.

मुल्तान सुल्तान्स को मिली करारी हार 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुल्तान सुल्तान्स की टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. कप्तान स्टीव स्मिथ सिर्फ 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे. वहीं विकेटकीपर जोश फिलिप सिर्फ 1 रन ही बना सके. साहिबजादा फरहान ने भी सिर्फ 24 रन ही बनाए. शान मसूद ने 18 गेंदों में 44 रनों की पारी खेली. अंत में कप्तान एश्टन टर्नर ने 22 गेंदों में नाबाद 52 रन बनाए तो वहीं अराफत मिन्हास ने भी 25 रन बनाए. जिसके बाद भी मुल्तान सुल्तान्स की टीम 13 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 165 रन ही बना सकी और 20 रनों से हार गई. लाहौर कलंदर के लिए मुस्तफिजुर रहमान ने 2 विकेट झटके. शाहीन शाह अफरीदी और उबैद शाह ने 1-1 विकेट झटका.

 

 

Leave a Comment