Lahore ODI में फील्डिंग के दौरान लड़कियों को देख रहे थे रजाउल्लाह? कामरान अकमल ने VIDEO बनाकर उठाए सवाल

पाकिस्तान में चल रही ODI ट्राई सीरीज अब अपने आखिरी पड़ाव पर है. इसके फाइनलिस्ट के नाम पर मुहर लग चुकी है. पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच इस ट्राई सीरीज का फाइनल खेला जाएगा. लेकिन उससे पहले पाकिस्तान के उभरते खिलाड़ी रजाउल्लाह के एक वीडियो को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने सवाल उठा दिए हैं.

सामने आए वीडियो में रजाउल्लाह को बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग के दौरान लड़कियों को देखते और स्माइल पास करते देखा जा सकता है.

इंग्लैंड के खिलाफ खेले वनडे की घटना

ये वीडियो लाहौर में श्रीलंका के खिलाफ 27 अक्टूबर को खेले मुकाबले का नहीं है, जिसमें पाकिस्तान को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. बल्कि 25 अक्टूबर को इंग्लैंड के खिलाफ खेले मैच का है, जो कि रजाउल्लाह का डेब्यू वनडे मैच भी था. उस मुकाबले में इंग्लैंड की इनिंग के 39वें ओवर के दौरान रजाउल्लाह बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे. उसी दौरान वो बाउंड्री के बाहर खड़ी कुछ लड़कियों को देखकर स्माइल पास करते दिखते हैं, जिस पर अब कामरान अकमल ने सवाल उठा दिए हैं.

कामरान अकमल के बयान पर बवाल क्यों?

कामरान अकमल ने कहा है कि रजाउल्लाह को फोकस बनाकर रखना होगा. उनके मुताबिक रजाउल्लाह ने जो किया वो जानबूझकर की हरकत थी. उन्होंने रजाउल्लाह के ऐसा करने के पीछे आरोप लगाया कि वो जहां से आते हैं, उसका असर है. कामरान अकमल के इस बयान पर अब बवाल मचा है और लोग ये पूछ रहे हैं कि उनके पास क्या सबूत है कि रजाउल्लाह लड़की को ही देख रहे थे.

 

 

रजाउल्लाह ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में 8 ओवर में 38 रन देकर विल जैक्स और लायम डाउसन के तौर पर 2 विकेट लिए थे. रजाउल्लाह पाकिस्तान के उसी क्षेत्र से आते हैं, जहां से यूनुस और फखर जमां जैसे क्रिकेटर निकले हैं. उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट डेब्यू किया था, जिसमें पाकिस्तान की हार के बावजूद वो अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे थे.

Leave a Comment