Kuldeep Yadav- Vanshika Wedding: टीम इंडिया के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने वाले कुलदीप यादव अब अपनी जिंदगी की सेकंड इनिंग शुरू करने जा रहे हैं. वो शादी करने जा रहे हैं. कुलदीप यादव की शादी मसूरी में होगी. मगर कहां? किस होटल में? इन सवालों के जवाब भी अब सामने आ चुके हैं. कुलदीप यादव की .शादी मसूरी के The Savoy Hotel में होगी. इस शादी की पूरी तैयारियां हो चुकी है.
शादी के लिए पहुंचे कुलदीप का जोरदार स्वागत
T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद कुलदीप यादव के लिए उनकी शादी डबल खुशी के जैसी है. अपनी शादी के लिए कुलदीप देहरादून पहुंच चुके हैं, जहां उनका स्वागत शानदार ढंग से किया गया. शादी के लिए कुलदीप यादव के देहरादून पहुंचने का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो डांस करते दिख रहे हैं.
Kuldeep Yadav in Dehradun for his wedding. He received a grand welcome there, and Kuldeep has already started dancing. After winning the World Cup and now getting married, its double happiness for him.
pic.twitter.com/C435An6jUA
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) March 12, 2026
कुलदीप की शादी में कितने का खर्चा?
अब सवाल है कि कुलदीप यादव की शादी में खर्च कितना होगा? मसूरी के वेलकम होटल द सेवॉय में कुलदीप यादव की शादी राजपूताना थीम पर होगी. इस शादी में करीब 2 करोड़ रुपये का खर्चा होगा. कुलदीप की सगाई 4 जून 2025 को लखनऊ में एक निजी समारोह में हुई थी.पहले यह चर्चा थी कि शादी नवंबर 2025 में होगी, लेकिन भारतीय टीम के शेड्यूल की वजह से इसे टाल दिया गया था.
कुलदीप यादव किससे करने जा रहे हैं शादी?
कुलदीप अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ सात फेरे लेंगे. शादी की तारीख 14 मार्च 2026 तय की गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी से पहले 13 मार्च को हल्दी और मेहंदी की रस्में पूरी की जाएंगी. वहीं, विवाह के तीन दिन बाद यानी 17 मार्च को लखनऊ के होटल सेंट्रम में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होगी. इस रिसेप्शन में भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी, बॉलीवुड सितारे और उत्तर प्रदेश के बड़े राजनेता शामिल हो सकते हैं. शादी में आने के लिए कुलदीप के पिता राम सिंह यादव ने लखनऊ में CM योगी को भी न्योता दिया है.

pic.twitter.com/C435An6jUA