KL Rahul vs Mohammed Shami: आईपीएल 2026 में अपने पहले ही मैच में केएल राहुल का बुरा हाल हो गया. दाएं हाथ का ये बल्लेबाज पहली ही गेंद पर निपट गया. केएल राहुल का शिकार मोहम्मद शमी ने किया, जिन्होंने पहली ही गेंद ठिकाने पर फेंकी और दिल्ली का ये बल्लेबाज लालच में फंस गया. शमी ने केएल राहुल को पहली ही गेंद बल्ले के नीचे फेंकी और लेकिन वो बाहर ही ओर से स्विंग हो गई. राहुल इस शॉट पर बड़ा शॉट खेलना चाह रहे थे लेकिन गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर सीधे थर्डमैन पर खड़े मोहसिन खान के हाथों में चली गई.
शमी ने राहुल को दूसरी बार किया गोल्डन डक पर आउट
पहली बार नहीं है जब केएल राहुल को शमी ने गोल्डन डक पर आउट किया है. इस खिलाड़ी को साल 2022 में भी शमी ने पहली गेंद पर आउट किया था. मतलब चार साल बाद एक बार फिर राहुल के जख्मों पर शमी ने नमक डाला है. आपको बता दें केएल राहुल का बल्ला शमी के सामने खामोश ही रहता है. ये खिलाड़ी शमी के खिलाफ 6 पारियों में सिर्फ 43 रन ही बना सका है. शमी ने राहुल को तीन बार आउट किया है. शमी के खिलाफ राहुल का औसत 14.3 है और स्ट्राइक रेट महज 119.4 है.
In the air…..and TAKEN
A superb start for @LucknowIPL
Mohd. Shami gets KL Rahul 1⃣st ball
Updates
https://t.co/lfP7dRNKfg#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvDC pic.twitter.com/oPUcn7ptCf
— IndianPremierLeague (@IPL) April 1, 2026
शमी को पहली गेंद पर विकेट लेने की आदत
आपको बता दें मोहम्मद शमी आईपीएल इतिहास में पहली गेंद पर विकेट लेने वाले पहले क्रिकेटर हैं. इस खिलाड़ी ने 5 बार पहली गेंद पर विकेट लिया है. प्रवीण कुमार, उमेश यादव और ट्रेंट बोल्ट ने 3-3 बार ये कमाल किया है. वैसे शमी ने लखनऊ की टीम को धुआंधार शुरुआत दी तो टीम के दूसरे गेंदबाजों ने भी कमाल दिखाया. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने एक ही ओवर में पाथुम निसंका और अक्षर पटेल को आउट किया. वहीं मोहसिन खान ने नीतीश राणा को आउट किया.



https://t.co/lfP7dRNKfg#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvDC pic.twitter.com/oPUcn7ptCf