KL Rahul Century: केएल राहुल का ऐतिहासिक शतक, 103 गेंदों पर नहीं बनाया एक भी रन

Mumbai vs Karnataka, 4th Quarter-Final: रणजी ट्रॉफी के चौथे क्वार्टर फाइनल में केएल राहुल ने दूसरी पारी में शतक लगाकर कमाल कर दिया. उन्होंने 130 रनों की पारी खेली. केएल राहुल की ये पारी इसलिए खास है क्योंकि उन्होंने मैच की चौथी पारी में ये शतक लगाया है और ऐसा करना किसी भी बल्लेबाज के लिए मुश्किल होता है. केएल राहुल ने अपनी पारी में 14 चौके और एक छक्का लगाया और गजब की बात ये है कि उन्होंने अपनी 130 रनों की पारी में 103 गेंदों पर एक भी रन नहीं बनाया.

केएल राहुल ने ऐसे लगाया शतक

325 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही कर्नाटक की टीम को खराब शुरुआत मिली. मयंक अग्रवाल 3 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन इसके बाद राहुल ने कप्तान पडिक्कल के साथ मिलकर 84 रनों की साझेदारी की. पडिक्कल 39 और करुण नायर 13 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन राहुल डटे रहे और उन्होंने रविचंद्रन स्मरण के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए शानदार शतकीय साझेदारी की.

केएल राहुल ने धैर्य के साथ की बल्लेबाजी

केएल राहुल ने इस मुकाबले में अपने संयम और समझदारी का मुजाहिरा पेश किया. इस खिलाड़ी ने अपनी पारी में 103 डॉट गेंद खेली. मोहित अवस्थी, शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, तनुष कोटियां और शम्स मुलानी जैसे गेंदबाजों का उन्होंने डटकर सामना किया. बड़ी बात ये है कि उन्होंने मुलानी और कोटियान के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी कर मैच को एकतरफा कर दिया. केएल राहुल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 24 शतक लगा दिए हैं.

केएल राहुल के शतक की बड़ी बातें

केएल राहुल ने रणजी ट्रॉफी में 9 शतक लगा दिए हैं. इस खइलाड़ी ने अबतक रणजी ट्रॉफी में 61 से ज्यादा की औसत से 2834 रन बनाए हैं. राहुल का बेस्ट स्कोर 337 रन है. ये पारी उन्होंने यूपी के खिलाफ खेली थी.