KKR vs SRH TOSS: कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला, देखें दोनों की प्लेइंग-11 में क्या हुआ बदलाव

KKR vs SRH TOSS: गुरुवार को खेले जाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के छठे मुकाबले में केकेआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यह मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। कोलकाता और हैदराबाद को अपने पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा था।

 

 

जहां एसआरएच (KKR vs SRH TOSS) को आरसीबी के हाथों 6 विकेट की हार मिली थी तो केकेआर को मुंबई इंडियंस ने पहले मैच में 6 विकेट से मात दी थी। अब दोनों टीमों का लक्ष्य आईपीएल 2026 में पहले जीत दर्ज करने पर होगा। पैट कमिंस आज का मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह ईशान किशन एक बार फिर कप्तानी के किरदार में दिखेंगे।

KKR vs SRH TOSS: केकेआर ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

अपने घरेलू प्रशंसकों के सामने खेल रही कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस (KKR vs SRH TOSS) जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टॉस के समय कप्तान रहाणे ने कहा,

”हम पहले गेंदबाजी करेंगे। सुधार की गुंजाइश हमेशा रहती है, लेकिन कई सकारात्मक बातें भी थीं। आमतौर पर इतनी घास नहीं दिखती, बारिश भी हो रही है, इसलिए हमने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ओस के बारे में अभी कुछ कहना मुश्किल है क्योंकि हवा चल रही है। 40 ओवर के लिए पिच ठीक रहेगी। गेंदबाज अपना काम बखूबी कर रहे हैं। वहीं, कैमरून ग्रीन को लेकर कहा कि उन्हें जल्द ही गेंदबाजी शुरू कर देनी चाहिए। हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं।”

ईशान किशन ने कही ये बात

सनराइजर्स हैदराबाद के कार्यवाहक कप्तान ईशान किशन को एक बार फिर टॉस (KKR vs SRH TOSS) में मुंह की खानी पड़ी। इस दौरान कप्तान किशन ने कहा,

हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। लेकिन पहले बल्लेबाजी करते हुए हमें गेंद को देखकर उसी के अनुसार खेलना होगा। हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। आपको मैदान पर उतरकर बुनियादी बातों को सही ढंग से करना होगा। मैं सिर्फ एक बात कहना चाहूंगा, वो है क्रियान्वयन। हमें शांत रहना होगा, भले ही हमारी स्थिति बहुत अच्छी न हो। हम इस मैच में सरल रणनीति अपनाएंगे।

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन):

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी।

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन):

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, जयदेव उनादकट, डेविड पायने।

Leave a Comment