KKR vs PBKS IPL 2026 Match Live Score: बारिश के कारण रुका मैच, कोलकाता 25/2, अगर रद्द हुआ तो क्या होगा

KKR vs PBKS IPL 2026 Match Live Score:ईडन गार्डन में पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 12वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बैटिंग कर रही है कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत खराब हुई है.

कोलकाता ने एक ही ओवर में फिन एलन और कैमरून ग्रीन के विकेट गंवा दिए हैं. जेवियर बार्टलेट ने दोनों को अपना शिकार बनाया है. फिलहाल बारिश के चलते मैच रुका हुआ है. (Live Scorecard)

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस के दौरान बेहद ही चौंकाने वाला फैसला लिया है. मैच पर बारिश का साया है और उन्होंने ओवरकास्ट कंडिशन, जिसमें बैटिंग मुश्किल होती है, उसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है. कोलकाता के कप्तान ने बताया कि टीम दो बदलाव के साथ उतरी है क्योंकि दो खिलाड़ी चोटिल है. अजिंक्य रहाणे ने टॉस के दौरान कहा कि पिछले मैच के दौरान कैच लेते समय वरुण चक्रवर्ती चोटिल हो गए थे. इसके अलावा सुनील नरेन को निगल हुआ है. इसका मतलब है कि टीम दोनों फ्रंटलाइन स्पिनर के बिना उतर रही है जबकि श्रेयस अय्यर ने बताया कि उनकी टीम ने कोई बदलाव नहीं किया है.

IPL 2026 KKR vs PBKS: अगर बारिश के कारण रद्द हुआ कोलकाता-पंजाब का मैच तो क्या होगा?

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

पंजाब किंग्स प्लेइंग इलेवन: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग इलेवन: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी.

 

Leave a Comment