KKR vs LSG: तीन बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स गुरुवार को आईपीएल 2026 के चौथे मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ने के लिए तैयार है. अभी तक अपनी लय नहीं पा सकी केकेआर घरेलू मैदान पर जीत दर्ज कर सीजन में वापसी करने की कोशिश करेगी.
केकेआर ने इस सीजन अब तक तीन मैच खेले हैं, जिनमें दो में हार मिली है जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया.
वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की भी हालत कुछ खास नहीं है. टीम ने दो मैचों में एक हार और एक जीत दर्ज की है. अब देखना दिलचस्प होगा कि ईडन गार्डन्स पर केकेआर अपनी लय हासिल कर पाती है या फिर ऋषभ पंत की लखनऊ सुपर जायंट्स अपनी जीत का सिलसिला जारी रखती है.
मैच कहां और कब खेला जाएगा?
कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला कोलकाता के प्रसिद्ध ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा.
मैच की तारीख और समय
केकेआर बनाम एलएसजी का आईपीएल 2026 मैच 09 अप्रैल को भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे शुरू होगा.
टॉस का समय
इस मुकाबले का टॉस शाम 07:00 बजे भारतीय समय के अनुसार होगा.
TV पर कहां देखें?
केकेआर बनाम एलएसजी का मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर सीधा लाइव किया जाएगा.
लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
KKR और LSG की संभावित प्लेईंग 11
KKR स्क्वाड: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी, मनीष पांडे, तेजस्वी दहिया, सौरभ दुबे, सुनील नरेन, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, सार्थक रंजन, रचिन रवींद्र, प्रशांत सोलंकी, वरुण चक्रवर्ती, मथीशा पथिराना, उमरान मलिक, दक्ष कामरा
LSG स्क्वाड: एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, अवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, शाहबाज़ अहमद, एनरिक नॉर्टजे, हिम्मत सिंह, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, नमन तिवारी, अर्शिन कुलकर्णी, मयंक प्रभु यादव, आकाश महाराज सिंह, अर्जुन तेंदुलकर, मोहसिन खान, वानिंदु हसरंगा