कुछ ही दिन बाकी हैं और फिर आईपीएल 2026 सीजन का आगाज हो जाएगा. टी20 वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद इस अब टूर्नामेंट को लेकर माहौल बनने लगा है. लीग का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू हो रहा है, जहां से 10 टीमों के बीच अगले 2 महीने तक टक्कर चलेगी. मगर मैदान पर भिड़ंत से पहले ही कुछ टीमों के बीच टकराव शुरू हो गया है. इस मामले में पहला कदम उठाया है कोलकाता नाइट राइडर्स ने. पूर्व आईपीएल चैंपियन कोलकाता ने लीग शुरू होने से ठीक 14 दिन पहले एक खास वीडियो रिलीज किया और इसमें बिना कुछ कहे ही मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मजाक उड़ा दिया, जिससे सोशल मीडिया पर हल्ला मच गया.
KKR की नई जर्सी लॉन्च
नाइट राइडर्स ने शनिवार 14 मार्च को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक वीडियो पोस्ट किया. ये वीडियो टीम की नई जर्सी लॉन्च का था. KKR ने इसके लिए एक मजेदार प्रमोशनल वीडियो बनाया और इसमें कुछ ऐसे नंबर्स का इस्तेमाल किया, जिसे आईपीएल फैंस ने तुरंत पहचान लिया. इन नंबर्स के जरिए KKR की उपलब्धियों को दिखाया गया था लेकिन उसमें से एक नंबर ऐसा भी था, जिसे RCB पर अटैक की तरह माना जा रहा है.
Every thread carries a story. Every line carries a legacy
Here’s our TATA IPL 2026 jersey
#LinesOfLegacy | @iamsrk @iam_juhi @gaurikhan pic.twitter.com/YCRPQ8ysmj
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) March 14, 2026
KKR के निशाने पर RCB
असल में इस वीडियो में कोलकाता की अलग-अलग तस्वीरों को पेश किया गया और इसमें ही एक झलक ट्रैफिक सिग्नल का भी था. सिग्नल में लाल लाइट जली थी और उसमें दिखाए गए टाइमर पर 49 लिखा था. आम तौर पर इसका मतलब 49 सेकेंड होता है लेकिन इस एक नंबर से KKR ने मौजूदा चैंपियन बेंगलुरु को लपेट लिया और फैंस ने इसे नोटिस करने में जरा भी वक्त नहीं लगाया.
दरअसल, 49 नंबर KKR और RCB के बीच खेले गए एक मैच से जुड़ा है. इस मैच में RCB सिर्फ 49 रन पर ढेर हो गई थी, जो IPL इतिहास में किसी भी टीम का सबसे छोटा स्कोर है. बस फिर क्या था, दोनों टीमों के फैंस सोशल मीडिया पर भिड़ गए और एक-दूसरे पर निशाना लगाने लगे.
इन नंबर्स ने भी खींचा ध्यान
वैसे सिर्फ ये ही नहीं, बल्कि KKR ने इसके अलावा भी कुछ ऐतिहासिक नंबर्स का इस्तेमाल किया, जो फ्रेंचाइजी की उपलब्धियों को दिखाता है. हालांकि, इसमें भी कुछ RCB के खिलाफ थे. जैसे इसमें एक जगह 158 नंबर का दिखाया गया, जो IPL इतिहास के पहले ही मैच में KKR के ब्रैंडन मैक्कलम का स्कोर था. वो मैच भी RCB के खिलाफ ही था. इसी तरह एक जगह 105/6 और 6 ओवर लिखा हुआ था. ये KKR का पावरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर है, जो 2017 में RCB के खिलाफ ही आया था. वहीं एक जगह स्कूटर के नंबर प्लेट पर 272-7 लिखा था. ये KKR का IPL में सबसे बड़ा स्कोर है, जो पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आया था.
KKR unveiled their jersey video today but it was all about trolling RCB.
1st Pic That’s 3 stars behind the guy because RCB put 3 stars on their jersey, including the women’s trophy.
2nd Pic Then they put a 49-second signal pic (49 All Out)
4th Pic – Take 158, because pic.twitter.com/Kk4L2Awz4n
— Tejash (@Tejashyyyyy) March 14, 2026

#LinesOfLegacy | @iamsrk @iam_juhi @gaurikhan pic.twitter.com/YCRPQ8ysmj
KKR unveiled their jersey video today but it was all about trolling RCB.