KKR के इस खिलाड़ी पर नकल करने का आरोप, मुंबई इंडियंस से मैच के दौरान खुली पोल

IPL 2026 का दूसरा मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया. वानखेड़े स्टेडियम में खेले इस मैच के दौरान KKR के एक खिलाड़ी पर नकल करने का आरोप लगा है. कहा गया कि उसने दूसरों की नकल की है. हम बात कर रहे हैं कार्तिक त्यागी की, जिन्हें लेकर सवाल उठ रहे हैं. MI vs KKR के मैच में कार्तिक त्यागी पर सवाल उठाने का काम साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने किया है.

डेल स्टेन ने कार्तिक त्यागी पर उठाए सवाल

वर्ल्ड क्रिकेट के माहिर पेसर्स में एक डेल स्टेन ने KKR के गेंदबाज कार्तिक त्यागी के बॉलिंग एक्शन पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ गेंदबाजी करते देखकर KKR के गेंदबाज को लेकर कहा कि ऐसा लगता है जैसे उसने फिर से अपना एक्शन बदल लिया है.

दूसरों की नकल कर रहे हैं कार्तिक- स्टेन

डेल स्टेन ने कार्तिक त्यागी की गेंदबाजी को लेकर राय अपने एक्स हैंडल पर रखी. उन्होंने कहा कि कार्तिक के पास रफ्तार है, स्किल्स है लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें अपनी खुद की काबिलियत पर भरोसा नहीं है. वो कुछ अलग करने के लिए दूसरे गेंदबाजों के एक्शन की नकल कर रहे हैं.

स्टेन ने आगे कहा कि दूसरे गेंदबाजों की नकल करना गलत नहीं है. उसके अपने फायदे हैं. लेकिन एक स्तर के बाद आपको अपना खुद का एक्शन डेवलप करना होता है. साउथ अफ्रीका के दिग्गज पेसर ने आखिर में कहा कि वो उम्मीद करते हैं कि कार्तिक त्यागी अपनी गेंदबाजी में जिस चीज को तलाश रहे हैं, वो उन्हें जल्दी मिल जाए.

MI vs KKR मैच में कार्तिक त्यागी का प्रदर्शन

कार्तिक त्यागी का प्रदर्शन भी मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में अच्छा नहीं रहा. इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर आए कार्तिक त्यागी ने 4 ओवर में 43 रन खर्च कर सिर्फ 1 विकेट लिए. उन्होंने 10.75 की इकॉनमी से रन लुटाते हुए सूर्यकुमार यादव का विकेट लिया था.