IPL फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन ने जिस पाकिस्तानी क्रिकेटर अबरार अहमद को करोड़ों रुपये खर्च कर द हंड्रेड के ऑक्शन में खरीदा था, हो सकता है कि वो अब उनकी वहां की टीम से खेलता नहीं दिखे. काव्या मारन ने 2.30 करोड़ रुपये में पाक स्पिनर अबरार अहमद को द हंड्रेड की अपनी टीम सनराइजर्स लीड्स से जोड़ा था. अबरार अहमद के द हंड्रेड में काव्या मारन की टीम से नहीं खेलने की वजह पाकिस्तानी टीम का क्रिकेट शेड्यूल बन सकता है.
काव्या मारन की टीम के लिए क्यों नहीं खेल सकते अबरार?
दरअसल, जिस वक्त इंग्लैंड में द हंड्रेड लीग का आयोजन होना है, उसी दौरान इधर पाकिस्तान की टीम को टेस्ट सीरीज खेलने के लिए वेस्ट इंडीज के दौरे पर जाना है. द हंड्रेड 2026 की शुरुआत 21 जुलाई से होनी है और ये 16 अगस्त तक चलेगी. वहीं पाकिस्तान का वेस्टइंडीज दौरा 15 जुलाई से 7 अगस्त तक का होगा. वेस्टइंडीज दौरे के लिए पाकिस्तान की टेस्ट टीम का अभी तक ऐलान नहीं हुआ है. लेकिन, अगर वेस्टइंडीज दौरे के लिए अबरार अहमद को पाकिस्तान टीम में चुना जाता है तो फिर मुश्किल है कि वो काव्या मारन की टीम के लिए खेलते दिखेंगे.