Kavya Maran Net worth: आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ और मालकिन काव्या मारन इस वक्त बड़े विवाद में फंस गई हैं. उन्होंने द हंड्रेड में पाकिस्तान के खिलाड़ी अबरार अहमद को खरीदा जिसके बाद उनका जमकर विरोध हो रहा है. किसी भी बड़ी टी20 लीग में पहली बार किसी भारतीय फ्रेंचाइजी ने पाकिस्तानी खिलाड़ी पर दांव लगाया है. मुंबई हमले के बाद से कोई पाकिस्तानी खिलाड़ी आईपीएल में भी नहीं खेला है, साल 2009 के बाद से पाकिस्तानी खिलाड़ी आईपीएल में बैन हैं. लेकिन आईपीएल टीम की ओनर ने इंग्लैंड की टी20 लीग में एक पाकिस्तानी खिलाड़ी पर दांव लगाकर बड़ी आफत मोल ले ली है.
काव्या मारन हैं बहुत बड़ी हस्ती
काव्या मारन कोई छोटी-मोटी हस्ती नहीं हैं. वो सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन होने के अलावा द सन ग्रुप के मालिक कलानिधि मारन और कावेरी मारन की बेटी हैं. काव्या मारन की खुद की नेटवर्थ 400 करोड़ से ज्यादा है. वहीं उनके पिता कलानिधि मारन की नेटवर्थ 25 हजार करोड़ तक बताई जाती है. कलानिधि मारन की सालाना सैलरी भी 90 करोड़ के आसपास है. वहीं काव्या मारन सालाना सैलरी 1 करोड़ लेती हैं.
काव्या मारन की संपत्ति
काव्या मारन आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के अलावा SA20 में सनराइजर्स ईस्टर्न केप और द हंड्रेड में सनराइजर्स लीड्स की मालकिन हैं.
वो चेन्नई में जिस घर में रहती हैं, उसकी कीमत 100 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती है.
काव्या कई लग्जरी कारों की मालकिन भी हैं. उनके पास रॉल्स रॉयस, बेंटले, फरारी, बीएमडबल्यू जैसी कार हैं.
अब होने लगा काव्या का विरोध
काव्या मारन का अब जमकर सोशल मीडिया पर विरोध हो रहा है. अबरार अहमद को खरीदने के बाद से सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की मालकिन फैंस के निशाने पर है. कई फैंस ने आईपीएल में हैदराबाद के मैचों के बॉयकॉट की धमकी भी दे दी है. बता दें अबरार अहमद ने एक वीडियो में विंग कमांडर अभिनंदन का मजाक भी उड़ाया था.