JAP vs IND: आईपीएल ने भारतीय बैटिंग को बर्बाद कर दिया? मुश्किल पिच पर जापान तक ने किया एक्सपोज

ई दिल्ली: भारतीय बल्लेबाजों ने आईपीएल 2026 में रनों की बरसात की थी। 200 का स्कोर आम हो गया था। 250 से ज्यादा के टारगेट भी सेफ नहीं थे। इसके बाद जब टीम आयरलैंड पहुंची तो मुश्किल विकेट पर बल्लेबाजों का बुरा हाल हो गया।

आयरलैंड ने दो मैचों की टी20 सीरीज को क्लीन स्वीप किया। वहां पिच में गेंद फंसकर आ रही थी। फिर इंग्लैंड में भी भारत 5 मैचों में की टी20 सीरीज में एक भी जीत हासिल नहीं कर पाया। पेस बॉलिंग की मदद वाली पिच पर जोफ्रा आर्चर एंड कंपनी ने भारतीय टीम के नाक में दम कर दिया।

फ्लैट विकेट के आदत हो चुकी भारतीय बैटिंग

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पूरी तरह पाटा थी। इसका नतीजा ये रहा कि भारतीय बल्लेबाजों ने रनों की बरसात कर दी।  ठोक दी। 157 का टारगेट भारत ने 14 और 160 का टारगेट 15वें ओवर में चेज कर दिया। आखिरी टी20 में 221 रन ठोक दिए। हर गेंद बल्ले से निकलते ही बाउंड्री के पार जा रही थी।

जापान के खिलाफ 5 ओवर में 32 रन

जापान टी20 रैंकिंग में 41 जबकि भारत पहले नंबर पर है। जापान के खिलाफ उम्मीद थी कि भारतीय बल्लेबाजों रनों की बरसात कर देंगे लेकिन 5 ओवर में सिर्फ 32 रन बने। 30 गेंदों का सामना करने के बाद भारतीय बल्लेबाज सिर्फ दो चौके मार पाए। एक छक्का तक किसी के बल्ले से नहीं निकला। पिच में स्पिन गेंदबाजों के लिए मदद थी कि भारतीय बल्लेबाजी के पास पार्ट टाइम क्रिकेटर्स की बॉलिंग का जवाब भी नहीं था। अंत में भारत को जैसे तैसे 2 रनों से जीत मिली।

टी20 विश्व कप में भी दिखी थी झलक

टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही मैच में मुश्किल विकेट पर अमेरिका के खिलाफ भारतीय टीम बाल-बाल बची थी। साउथ अफ्रीका के खिलाफ लीग सुपर-8 के पहले मैच में टीम 76 रनों के बड़े अंतर से हार गई। उस मैच में भी पिच पर गेंद रुककर आ रही थी। लेकिन इसके बाद फ्लैट विकेट मिलने शुरू हो गए। सेमीफाइनल और फाइनल समेत अगले चार मैचों में तीन बार भारत ने 250 से ज्यादा का स्कोर बनाया। सेमीफाइनल में 196 का टारगेट चेज किया।

Leave a Comment