Ishan Kishan: ईशान किशन की शादी तय? इस करोड़पति लड़की के साथ ले सकते हैं 7 फेरे

Ishan Kishan- Aditi Hundia : ईशान किशन वैसे तो अभी T20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के लिए खेलने में मशगूल हैं. लेकिन, उनकी इस व्यस्तता के बीच उनके शादी को लेकर भी बड़ा अपडेट आया है. ये अपडेट ईशान किशन के दादा जी ने दी है. उन्होंने बताया कि ईशान किशन किससे शादी कर सकते हैं और कब कर सकते हैं? उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें लोगों की परवाह नहीं. उनका पोता जिसके साथ शादी करना चाहता है, जिसके साथ रहना चाहता है, वो उसके उस फैसले से खुश हैं.

क्या T20 WC के बाद शादी करेंगे ईशान?

ईशान किशन इस वक्त कोलंबो में हैं, जहां उन्हें पाकिस्तान के साथ मुकाबला खेलना है. इस हाई वोल्टेज मैच में पूरे हिंदुस्तान की निगाहें ईशान किशन की बल्लेबाजी पर जमी हैं. इस मुकाबले के बाद भी ईशान किशन के लिए चुनौतियां कम नहीं होंगी क्योंकि असली मकसद टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जिताना है. तो क्या इस मकसद को पूरा करने के बाद ईशान किशन शादी के बंधन में बंधेंगे?

ईशान को दादा से मिली शादी की इजाजत

दादा अनुराग पांडे के मुताबिक ईशान किशन इस साल शादी करेंगे, उसका तो पता नहीं, लेकिन वो जिससे भी विवाह करेंगे, वो रिश्ता उन्हें खुशी-खुशी मंजूर होगा. दादा के मुताबिक ईशान के बड़े भाई ने भी अपनी मनपसंद लड़की से शादी की है. ANI को दिए इंटरव्यू में दादा अनुराग पांडे ने ईशान किशन की गर्लफ्रेंड का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि ईशान किशन ने एक बार कहा कि आपका इंटरव्यू अदिति ने देखा था, वो काफी खुश थी.

कौन है ईशान किशन की गर्लफेंड अदिति?

ये पूछे जाने पर कि अदिति कौन है, दादा जी ने कहा कि वो ईशान की गर्लफ्रेंड है और जयपुर में रहती है. उन्होंने ये भी कहा कि वो एक मॉडल है और मिस इंडिया के कॉन्टेस्ट में दूसरे नंबर पर रह चुकी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अदिति हुंडिया की नेटवर्थ 12 करोड़ रुपये बताई जाती है. उनकी ज्यादातर कमाई मॉडलिंग और विज्ञापनों के जरिए होती है. इसके अलावा वो सोशल मीडिया स्टार भी हैं.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें