IPL इतिहास में पहली बार घटी ये घटना, फिल सॉल्ट ने बना दिया शर्मनाक रिकॉर्ड

Phil Salt vs Jofra Archer: गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच IPL 2026 के 16वें मैच की शुरुआत काफी ड्रामेटिक रही. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पारी की पहली ही गेंद पर जोफ्रा आर्चर ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए फिल सॉल्ट को आउट कर दिया, जो आरसीबी के लिए एक बड़ा झटका साबित हुआ. इसी के साथ फिल सॉल्ट के नाम आईपीएल का एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया.

फिल सॉल्ट ने बना दिया शर्मनाक रिकॉर्ड

आर्चर ने मैच की पहली ही गेंद मिडिल स्टंप पर एक खतरनाक बाउंसर फेंकी, जो तेजी से ऊपर उठी. सॉल्ट इस डिलीवरी को समझ नहीं पाए और गेंद बैट के हैंडल के पास लगकर विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के हाथों में चली गई. यह एक ब्रूटल डिलीवरी थी, जिस पर सॉल्ट बिल्कुल बेबस नजर आए. इस विकेट के साथ फिल सॉल्ट के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया. वह आईपीएल के इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्हें मैच की पहली गेंद पर तीन बार आउट किया जा चुका है. पारी की पहली गेंद पर को बल्लेबाज कई बार आउट हो चुके हैं, लेकिन मैच की पहली गेंद पर ऐसा काफी कम बल्लेबाजों के साथ हुआ है.

IPL में सबसे ज्यादा बार पारी की पहली गेंद पर आउट

  • 4 बार पार्थिव पटेल
  • 3 बार ड्वेन स्मिथ
  • 3 बार फिल सॉल्ट
  • 3 बार पृथ्वी शॉ
  • 3 बार केएल राहुल

आर्चर का नाम खास लिस्ट में शामिल

दूसरी ओर, जोफ्रा आर्चर के लिए यह उपलब्धि भी खास रही. उन्होंने पारी की पहली गेंद पर विकेट लेकर आईपीएल में यह कारनामा तीसरी बार दोहराया. आर्चर की इस घातक गेंद ने RCB की शुरुआत पूरी तरह बिगाड़ दी. ओपनिंग जोड़ी टूटते ही टीम पर दबाव बढ़ गया. उन्होंने इसके बाद अपने दूसरे ओवर में देवदत्त पडिक्कल का विकेट भी हासिल किया.

पहली गेंद पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

  • 5 मोहम्मद शमी
  • 3 प्रवीण कुमार
  • 3 उमेश यादव
  • 3 ट्रेंट बोल्ट
  • 3 लसिथ मलिंगा
  • 3 भुवनेश्वर कुमार
  • 3 अशोक डिंडा
  • 3 पैट कमिंस
  • 3 जोफ्रा आर्चर