IPL Points Table 2026: पंजाब किंग्स बनी नंबर-1 लेकिन मौज KKR की हो गई, बारिश ने बदल दिया पूरा खेल

IPL Points Table 2026 Updated, After Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings Match: आईपीएल 2026 में लगातार 9 दिन तक एक्शन, रोमांच और नतीजे देखने के बाद आखिरकार फैंस को पहली बार मायूसी का सामना करना पड़ा. लीग के शुरुआती 11 मुकाबले बिना किसी परेशानी के पूरे हुए लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए 12वें मैच में ऐसा नहीं हो सका. कोलकाता में हुई जोरदार बारिश के कारण ये मैच बिना किसी नतीजे के खत्म हो गया. इसके चलते दोनों टीमों को कुछ फायदा और थोड़ा नुकसान हो गया. खास तौर पर पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 बनकर भी पंजाब को निराशा हाथ लगी.

ईडन गार्डन्स में सोमवार 6 अप्रैल को हुए इस मुकाबले पर शुरू से ही बारिश का साया मंडरा रहा था. माना जा रहा था कि ये मैच शुरू भी नहीं हो पाएगा और बिना एक भी गेंद खेले रद्द हो जाएगा. ऐसा तो नहीं हुआ और मैच शुरू हुआ भी, जिसने फैंस को राहत पहुंचाई. मगर ये खुशी ज्यादा देर नहीं टिकी. पहले बैटिंग कर रही कोलकाता की पारी के 3.4 ओवर का ही खेल हुआ था, जब बारिश ने दस्तक दी और फिर मैच रद्द करवाकर ही दम लिया.

(खबर अपडेट हो रही है)