आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस अपने स्क्वॉड में बड़े बदलाव कर सकती है। पिछले सीजन निराश करने वाले कुछ खिलाड़ियों की छुट्टी हो सकती है।
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
37 साल के ट्रेंट बोल्ट आईपीएल में अब पहले जैसी बॉलिंग नहीं कर पाते। पिछले सीजन वह काफी महंगे साबित हुए। 5 मैचों में मुंबई के लिए उन्होंने सिर्फ दो विकेट लिए और करीब 12 की इकोनॉमी से रन दिए। ऐसे में उन्हें भी रिलीज किया जा सकता है। फ्रेंचाइजी ने उन्हें साढ़े 12 करोड़ में खरीदा था।
हार्दिक पंड्या
मुंबई इंडियंस अपने कप्तान हार्दिक पंड्या की भी मुंबई इंडियंस से छुट्टी हो सकती है। वह फ्रेंचाइजी के लिए कप्तान के साथ ही गेंद और बल्ले से कोई छाप नहीं छोड़ पा रहे। उनके ट्रेड होने की खबरें काफी समय से आ रही हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ही केकेआर और आरआर हार्दिक को अपने साथ जोड़ना चाती है।
शार्दुल ठाकुर
आईपीएल 2026 में शार्दुल ठाकुर ने मुंबई के लिए 9 मैच खेले। इसमें उन्होंने 12 विकेट तो लिए लेकिन 12.27 की इकोनॉमी से रन भी दिए। इसी वजह से उनके रिलीज होने की संभावना काफी ज्यादा दिख रही है।
मयंक मार्कंडेय
पंजाब के लेग स्पिनर मयंक मार्कंडेय ने मुंबई इंडियंस के लिए पिछले सीजन तीन मैच खेले। इसमें उन्होंने 15 से ज्यादा की इकोनॉमी से रन दिए और एक भी विकेट नहीं लिया। ऐसे में उनका रिलीज होना तय माना जा रहा है।
दीपक चाहर
मुंबई इंडियंस के लिए दीपक चाहर का प्रदर्शन काफी साधारण रहा है। पिछले दो सीजन में उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए 22 मैचों में 19 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उन्होंने 10 की इकोनॉमी से रन दिए हैं। दीपक 34 साल के हो चुके हैं और उनके साथ फिटनेस की भी समस्या है।