Gautam Gambhir: गौतम गंभीर इन दिनों टीम इंडिया के साथ T20 वर्ल्ड कप 2026 में व्यस्त है. हेड कोच के नाते वो टीम के साथ हैं. लेकिन, इस व्यस्त शेड्यूल के बीच एक खबर उनके राजस्थान रॉयल्स से जुड़ने की भी आ रही है. राजस्थान रॉयल्स को उसके नए मालिक जल्दी ही मिलने वाले हैं. लेकिन, इस बीच खबर है कि राजस्थान रॉयल्स के मैनेजमेंट ने गंभीर को अपने साथ जोड़ने में दिलचस्पी दिखाई है. राजस्थान की IPL फ्रेंचाइजी ने गंभीर को 3 रोल का प्रस्ताव भेजा है.
राजस्थान रॉयल्स ने गंभीर को भेजे 3 प्रस्ताव- रिपोर्ट
दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक गौतम गंभीर को पार्टनर, मेंटर और सीईओ बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है. ये प्रस्ताव उन्हें राजस्थान रॉयल्स के तीन नए मालिकों में से एक ने भेजा है. रिपोर्ट के मुताबिक गंभीर ने ये प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया है और उनका इसे स्वीकार करना भी मुमकिन नहीं लग रहा.