Punjab Kings Fielding: पंजाब किंग्स भले ही आईपीएल 2026 की अंक तालिका में टॉप पर हो लेकिन फील्डिंग के मामले में ये टीम सबसे फिसड्डी है. इस बात का सबूत है सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उसका मैच जिसमें उसके खिलाड़ियों ने 3 आसान कैच और एक स्टंपिंग छोड़ी. आपको ये जानकर हैरानी होगी कि पंजाब के खिलाड़ियों ने ईशान किशन को एक नहीं दो नहीं बल्कि तीन-तीन मौके दिए. सिर्फ ईशान किशन ही नहीं हेनरिक क्लासेन का भी आसान कैच छोड़ा गया.
किन खिलाड़ियों ने छोड़ा कैच
ईशान किशन को पहला जीवनदान 9 रन के निजी स्कोर पर मिला. लोकी फर्ग्यूसन की गेंद पर कूपर कॉनली ने उनका आसान कैच छोड़ दिया. 18 रन के निजी स्कोर पर ईशान किशन का फिर कैच छूटा और इस बार ये गलती लोकी फर्ग्यूसन ने की. ईशान किशन जब 20 रन पर थे तो युजवेंद्र चहल की गेंद पर प्रभसिमरन ने उनकी स्टंपिंग मिस कर दी. युजवेंद्र चहल के साथ तो इतना बड़ा धोखा हुआ कि उसे बयां कर पाना मुश्किल है. चहल की गेंद पर ईशान किशन को दो मौके मिलने के अलावा हेनरिक क्लासेन का भी कैच छूटा. ये कैच शशांक सिंह ने छोड़ा, उस वक्त ये खिलाड़ी 9 रन पर खेल रहा था.
What’s happening out there?
Cooper Connolly, Shashank Singh and Lockie Ferguson drop crucial chances
How costly will these be?
Updates
https://t.co/8L0gAuxW78#TATAIPL | #KhelBindaas | #SRHvPBKS pic.twitter.com/dgru0kHkir
— IndianPremierLeague (@IPL) May 6, 2026
युजवेंद्र चहल इतने अनलकी हैं?
आपको ये जानकर हैरानी होगी कि युजवेंद्र चहल को इस सीजन 8 विकेटों का नुकसान हुआ है. युजवेंद्र चहल की गेंदों पर आईपीएल 2026 में 7 कैच छूटे हैं. इसके अलावा उनकी गेंद पर एक स्टंपिंग भी छूटी है. आपको बता दें इस सीजन पंजाब के बल्लेबाज शशांक सिंह ने ही 6 कैच छोड़ दिए हैं. इस सीजन पंजाब की कैच पकड़ने की दर सिर्फ 70 फीसदी है. मतलब ये टीम 30 फीसदी कैच छोड़ रही है. अगर पंजाब का ऐसा ही प्रदर्शन जारी रहा तो उसका आईपीएल जीतने का ख्वाब सिर्फ ख्वाब ही रह जाएगा.
पंजाब की खराब फील्डिंग को देखकर उसके हेड कोच रिकी पॉन्टिंग भी हैरान रह गए. रिकी पॉन्टिंग ने लाइव मैच के दौरान कहा कि उन्हें ऐसा लग रहा है कि पंजाब की टीम में कैच छोड़ने का वायरस फैल गया है. उनके मुताबिक इस तरह के मौके छोड़ने से मैच हाथ से निकल जाता है.

Cooper Connolly, Shashank Singh and Lockie Ferguson drop crucial chances 

https://t.co/8L0gAuxW78#TATAIPL | #KhelBindaas | #SRHvPBKS pic.twitter.com/dgru0kHkir