मुंबई इंडियंस को एक बार फिर आईपीएल 2026 में हार का सामना करना पड़ा है. इस बार उसे ये हार किसी और से नहीं बल्कि IPL में अपनी सबसे बड़ी राइवल चेन्नई सुपर किंग्स से मिली है. इस एक नतीजे ने IPL में कई रिकॉर्ड कायम कर दिए. (Photo: PTI)
वानखेडे स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में CSK ने मुंबई को 103 रन के बड़े अंतर से हरा दिया. इस तरह पहली बार CSK ने 100 रन के अंतर से कोई मैच जीता है. वहीं मुंबई ने पहली बार IPL में 100 रन से ज्यादा के अंतर से कोई मैच हारा है. (Photo: PTI)
इस मैच में CSK की ओर से संजू सैमसन ने 101 रन की पारी खेली. ये पहली बार है जब चेन्नई के किसी बल्लेबाज ने MI के खिलाफ शतक जमाया है. (Photo: PTI)
वहीं MI की पारी सिर्फ 104 रन पर सिमट गई, जो CSK के खिलाफ उसका सबसे छोटा स्कोर है. साथ ही वानखेडे में पहली बार चेन्नई के खिलाफ मुंबई की पूरी टीम ऑल आउट हो गई. (Photo: PTI)
इसके अलावा ये पहला मौका है, जब मुंबई को वानखेडे स्टेडियम में लगातार 3 हार का सामना करना पड़ा है. CSK से पहले उसे वानखेडे में खेले गए पिछले 2 मुकाबलों में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी हराया था. (Photo: PTI)



