Punjab Kings vs Gujrat Titans: IPL 2024 का चौथा मैच पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाना है. ये मुकाबला मुल्लांपुर की पिच नंबर 4 पर होगी, जिसकी अपनी कहानी है. इस पिच पर रन बनते नहीं बरसते हैं. (Photo: PTI)
मुल्लांपुर की पिच नंबर 4 पर आखिरी मुकाबला पिछले IPL सीजन में पंजाब और चेन्नई की टीमों के बीच खेले गए थे. उस मुकाबले में 24 छक्कों के साथ कुल 420 रन बने थे. मतलब पिच का असली राज ये है कि उसका मिजाज हाई-स्कोरिंग है. यही वजह है कि पंजाब के कोच रिकी पॉन्टिंग एक और हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद कर रहे हैं. (Photo: PTI)
पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 219 रन का स्कोर बनाया था, जिसमें ओपनर प्रियांश आर्या के जमाए अर्धशतक की बड़ी भूमिका रही थी. प्रियांश ने 9 छक्कों के साथ 42 गेंदों में 103 रन बनाए थे. जवाब में चेन्नई ने भी पलटवार किया मगर वो 201 रन ही बना सके. (Photo: PTI)
मुल्लांपुर में मुकाबला तो है मगर ये खबर पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए अच्छी नहीं है. ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने यहां खेले 5 मैचों में सिर्फ 27 रन ही बनाए हैं. उनका बेस्ट स्कोर यहां 10 रन का है और स्ट्राइक रेट की बात अगर ना करें तो ही बेहतर. (Photo: PTI)
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर भी सबकी निगाहें होंगी. गिल ने IPL के पिछले सीजन 650 रन बनाए थे. इस सीजन भी उनसे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी. (Photo: PTI)



