RCB vs SRH: आईपीएल के 19वें सीजन के ओपनिंग मैच में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने होंगी.
यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित होगा. इसके शुरू होने में अब कुछ घंटे का समय बचा है. लेकिन उससे पहले हम आपको बताते हैं कि क्या आज के मुकाबले में बारिश बाधा डाल सकती है या नहीं. इसके साथ ही बेंगलुरु और हैदराबाद का पूराना आईपीएल रिकॉर्ड कैसा है.
चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगी भिडंत
टूर्नामेंट की शुरुआत बेंगलुरु के घरेलू मैदान से हो रही है. आरसीबी अपने घर में खेलते हुए नए सीजन का आगाज करेगी. यह स्टेडियम क्रिकेट प्रेमियों के लिए बहुत खास है. बीते कुछ सालों में यहां बारिश के कारण कई मुकाबले रद्द हो चुके हैं. इसलिए खेल से पहले मौसम की सही जानकारी होना बेहद जरूरी है. दर्शक उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार पानी खेल का मजा खराब न करे.
28 मार्च को बेंगलुरु के मौसम का हाल
शनिवार को शहर का आसमान पूरी तरह साफ रहने का अनुमान है. एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक बारिश होने की कोई आशंका नहीं है. दिन के वक्त बेंगलुरु का तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. शाम को जब खेल शुरू होगा, तब मौसम में थोड़ी ठंडक आ जाएगी. उस दौरान पारा गिरकर 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ जाएगा. इससे दर्शकों को पूरे मैच का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा.
IPL में RCB vs SRH का पुराना रिकॉर्ड
टूर्नामेंट के इतिहास में इन दोनों के बीच हमेशा कड़ी टक्कर देखने को मिलती है. पिछले रिकॉर्ड को देखें तो हैदराबाद का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है. अब तक आपस में कुल 25 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इनमें से सनराइजर्स ने 14 में जीत दर्ज की है. वहीं रॉयल चैलेंजर्स सिर्फ 11 गेम जीतने में सफल रही है. इसके अलावा एक मैच बिना किसी नतीजे के रद्द भी रहा है.
IPL में घरेलू मैदान पर बेंगलुरु मजबूत
भले ही कुल जीतों में हैदराबाद आगे हो, लेकिन चिन्नास्वामी स्टेडियम में बेंगलुरु का प्रदर्शन ज्यादा अच्छा है. यहां अब तक इन दोनों के बीच 8 मैच हुए हैं. इनमें से आरसीबी ने 5 में शानदार जीत हासिल की है. दूसरी तरफ सनराइजर्स की टीम यहां केवल तीन बार ही जीत सकी है. अपने घरेलू दर्शकों के सामने रॉयल चैलेंजर्स हमेशा दमदार साबित होती है.