KL Rahul: केएल राहुल आईपीएल 2026 में कमाल बल्लेबाजी कर रहे हैं लेकिन चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ उनका बल्ला नहीं चला. राहुल ने बेहद ही धीमी बल्लेबाजी करते हुए 13 गेंदों में सिर्फ 12 रन बनाए. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज का स्ट्राइक रेट 92.31 का रहा. दिल्ली को उम्मीद थी कि राहुल तेजी से बल्लेबाजी कर पावरप्ले में अच्छी और तेज शुरुआत देंगे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. बता दें राहुल ने इस मैच में 2 चौके लगाए लेकिन एक खराब शॉट ने उनकी पारी का अंत कर दिया.
अकील हुसैन ने किया राहुल को आउट
केएल राहुल का बेश्कीमती विकेट अकील हुसैन ने लिया. बाएं हाथ के इस स्पिनर ने राहुल को लंबा छक्का लगाने के लिए फ्लाइट गेंद फेंकी और वो पूरी तरह नाकाम साबित हुए. राहुल ने लंबा छक्का लगाने कोशिश जरूर की लेकिन वो उनके बल्ले के बीचों बीच नहीं लगी. गेंद ने बल्ले का किनारा लिया और ऋतुराज गायकवाड़ ने आसान कैच लपका. बता दें आउट होने से पहले राहुल की अंपायर से बहस भी हुई थी. दरअसल दूसरे ओवर में राहुल ने एक तेज रन भागा और वो गलती से विकेट के बीच में आ गए. इसके बाद अंपायर ने उन्हें पिच के बीच भागने पर टोका. जिसके बाद राहुल ने कहा कि गेंदबाज उनके सामने आ गया था जिसकी वजह से उन्हें लाइन बदलनी पड़ी.
You know it’s a huge moment when Akeal Hosel brings out THAT celebration!
Big wicket for #CSK as KL Rahul departs
Updates
https://t.co/f1bRZthndy#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvCSK | @ChennaiIPL | @AHosein21 pic.twitter.com/k3rzwyAobP
— IndianPremierLeague (@IPL) May 5, 2026
ऑरेंज कैप में नंबर 1
केएल राहुल भले ही चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ फेल हो गए लेकिन इस खिलाड़ी ने ऑरेंज कैप की रेस में टॉप में जगह बना ली. केएल राहुल ने 10 मैचों में 49.44 की औसत से 445 रन बना लिए हैं. इस खिलाड़ी ने अभिषेक शर्मा को पछाड़ा जो कि 440 रन बना चुके हैं. तीसरे नंबर पर हेनरिक क्लासेन हैं, जिन्होंने 425 रन बनाए हैं. वैभव सूर्यवंशी भी 10 मैचों में 404 रन बना चुके हैं. साई सुदर्शन के बल्ले से 10 मैचों में 385 रन निकल चुके हैं.


https://t.co/f1bRZthndy#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvCSK | @ChennaiIPL | @AHosein21 pic.twitter.com/k3rzwyAobP