IPL 2026 के आगाज से पहले झटका, एक- दो नहीं पूरे 18 खिलाड़ी चोटिल, ये प्लेयर नहीं खेलेंगे आईपीएल

Unavailable players for IPL 2026: आईपीएल 2026 का आगाज होने में अभी कुछ समय बचा हुआ है लेकिन उससे पहले सभी टीमों को तगड़ा झटका लगा है. कई खिलाड़ी आईपीएल के आगाज से पहले बाहर हो चुके हैं जिससे टीमों का बैलेंस बिगड़ा हुआ है, अब फ्रेंचाइदी उन खिलाड़ियों के विकल्प की तलाश कर रही है जो पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं, बता दें कि अबतक आईपीएस 2026 के आगाज से पहले आगे आने वाले दिनों में कुछ और मेडिकल अपडेट सामने आ सकते हैं.

कुछ शुरुआती मैच तो कोई पूरे टूर्नामेंट से हुआ बाहर

  1. हर्षित राणा (केकेआर): घुटने की चोट, पूरा सीजन बाहर.
  2. आकाश दीप (केकेआर): चोटिल (रिहैब), स्थिति साफ नहीं.
  3. मथीशा पथिराना (केकेआर): काफ स्ट्रेन, शुरुआती मैच से बाहर.
  4. नाथन एलिस (चेन्नई): हैमस्ट्रिंग, पूरा टूर्नामेंट बाहर.
  5. मैथ्यू शॉर्ट (चेन्नई): अंगूठे की चोट, शुरुआती मैच से बाहर.
  6. सैम करन (राजस्थान): ग्रोइन इंजरी, पूरा टूर्नामेंट बाहर.
  7. एडम मिल्न (राजस्थान): हैमस्ट्रिंग, पूरा टूर्नामेंट बाहर.
  8. पैट कमिंस (हैदराबाद): कमर की चोट, शुरुआती मैच से बाहर.
  9. जैक एडवर्ड्स (हैदराबाद): पैर की चोट, पूरा सीजन बाहर.
  10. इशान मलिंगा (हैदराबाद): कंधे की चोट, स्थिति साफ नहीं.
  11. जॉश हेजलवुड (बेंगलुरु): हैमस्ट्रिंग/एड़ी की चोट, शुरुआती मैच से बाहर.
  12. अथर्व अंकोलेकर (मुंबई): घुटने की चोट, पूरा टूर्नामेंट बाहर.
  13. लॉकी फर्ग्यूसन (पंजाब): पैटरनल लीव, शुरुआती मैच से बाहर.
  14. वानिंदु हसारंगा (लखनऊ): हैमस्ट्रिंग, शुरुआती मैच से बाहर.
  15. मयंक यादव (लखनऊ): खिंचाव, शुरुआती मैच से बाहर.
  16. मोहसिन खान (लखनऊ): घुटने की समस्या, स्थिति साफ नहीं.
  17. जोश इंगलिस (लखनऊ): पर्सनल लीव, शुरुआती मैच से बाहर.
  18. मिचेल स्टार्क (दिल्ली): वर्कलोड मैनेजमेंट, शुरुआती मैच से बाहर.
 केकेआर को सबसे तगड़ा झटका

तेज गेंदबाज़ आकाश दीप पीठ के निचले हिस्से में स्ट्रेस इंजरी के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. वह सीज़न शुरू होने से पहले समय पर ठीक नहीं हो पाए. एक और तेज गेंदबाज, हर्षित राणा भी आईपीएल नहीं खेल पाएंगे क्योंकि वह इस समय घुटने की सर्जरी से उबर रहे हैं. दूसरी ओर श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना टूर्नामेंट की शुरुआत में उपलब्ध नहीं होंगे. हाल ही में हुए T20 विश्व कप के दौरान उनकी पिंडली की मांसपेशी में खिंचाव आ गया था, और उम्मीद है कि वे अप्रैल के मध्य तक ही टीम से जुड़ पाएंगे.

Leave a Comment