SRH vs RR Score, IPL 2026 Todays Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals Match Updates in Hindi: आईपीएल 2026 में आज सबसे विस्फोट ओपनिंग जोड़ियों की टक्कर हुई. हैदराबाद के उप्पल स्टेडियम में मेजबान सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने थी. इस मैच में हैदराबाद की टीम ने 57 रनों से बाजी मारी.
सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए. इस दौरान ईशान किशन ने कप्तानी पारी खेली और 91 रन बनाए. वहीं, हेनरिक क्लासेन ने 40 रन बनाए. अंत में रेड्डी ने 28 रन और सलिल ने 24 रनों का अहम योगदान दिया. वहीं, राजस्थान के लिए आर्चर ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए.
राजस्थान की खराब बल्लेबाजी
इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम 159 रन पर ऑलआउट हो गई. शुरुआत इतनी खराब रही कि राजस्थान ने 5 विकेट सिर्फ 9 रन पर ही गंवा दिए. इस मुकाबले में प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने कमाल की गेंदबाजी की. दोनों खिलाड़ियों ने अपने डेब्यू मैच में 4-4 विकेट लिए और राजस्थान को बुरी तरह रौंद दिया.
SRH vs RR मैच की प्लेइंग-11
RR: रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई और तुषार देशपांडे.
SRH: ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे और ईशान मलिंगा