IPL 2026 SRH vs RCB Live Score: हैदराबाद-बेंगलुरु का आखिरी लीग मैच, टॉप-2 में फिनिश करने की जंग

SRH vs RCB Live Score, IPL 2026 Todays Sunrisers Hyderabad vs Royal Challengers Bengaluru Match Updates in Hindi: आईपीएल 2026 का 67वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमों के बीच खेला जाएगा. ये मैच हैदराबाद की टीम अपने होम ग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलेगी. इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की नजर जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर खत्म करने पर रहेगी. वहीं, हैदराबाद भी टॉप-2 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अभी तक कुल 26 मैच खेले गए हैं. इस दौरान हैदराबाद ने 14 मैचों में बाजी मारी है. वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नाम 12 जीत दर्ज हैं. बता दें, इस सीजन में दोनों टीमों के बीच ये दूसरी टक्कर है, पिछली बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत दर्ज की थी.

दोनों टीमों का स्क्वॉड-

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु स्क्वॉड: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, टिम डेविड, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, रसिख डार, भुवनेश्वर कुमार, जॉर्डन कॉक्स, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, स्वप्रिल सिंह, जैकब डफी, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, मंगेश यादव, फिल साल्ट, सात्विक देसवाल, विक्की ओस्तवाल और विहान मल्होत्रा.

सनराइजर्स हैदराबाद का स्क्वॉड: पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ट्रैविस हेड, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, कामिंदु मेंडिस, जीशान अंसारी, गेराल्ड कोएत्मजी, दिलशान मदुशंका, क्रैंस फुलेट्रा, ओंकार तरमाले, आरएस अम्बरीश, अमित कुमार.