IPL 2026 SRH vs KKR Live Score: कोलकाता या हैदराबाद, किसकी जीत का खुलेगा खाता, थोड़ी देर में टॉस

SRH vs KKR Live Score, IPL 2026 Todays Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad Match Updates in Hindi: आईपीएल 2026 का छठा मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमों के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों की शुरुआत कुछ खास नहीं रही है, वह अपना पहला-पहला मैच हारकर यहां आ रही हैं. ऐसे में इन टीमों की नजर सीजन की पहली जीत पर रहने वाली है.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में अब तक 30 मैच खेले गए हैं. इस दौरान केकेआर का दबदबा देखने को मिला है. कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 मैच जीत हैं और सनराइजर्स हैदराबाद सिर्फ 10 मैचों में ही बाजी मार सकी है.पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच बराबर की टक्कर देखने को मिली थी, दोनों ने 1-1 मैच अपने नाम किया था.

दोनों टीमों का स्क्वॉड

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, मनीष पांडे, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, सुनील नरेन, उमरान मलिक, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, कैमरन ग्रीन, फिन ऐलन, मथीशा पथिराना, तेजस्वी सिंह, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, ब्लेसिंग मुजरबानी.

सनराइजर्स हैदराबाद: ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, सलिल अरोड़ा, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस, लियाम लिविंगस्टन, कामिंडु मेंडिस, क्रेन्स फुलेट्रा, प्रबफुल हुल्मा, हिडोन कार्से, जयदेव उनादकट, शिवम मावी, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा, डेविड पायने, हर्ष दुबे, अमित कुमार, जीशान अंसारी.