IPL 2026 Schedule Update: आईपीएल के 19वें सीजन के शेड्यूल का सभी को इंतजार है. आखिर कब आएगा शेड्यूल? कब होगा IPL 2026 के मुकाबलों की तारीख का ऐलान? इन सवालों का जवाब देते हुए BCCI ने बड़ा अपडेट दिया है. BCCI के सेक्रेटरी देवजीत साइकिया ने बताया कि आईपीएल के सभी मैचों का ऐलान फिलहाल नहीं किया जाएगा. IPL 2026 का आगाज 28 मार्च से होना है.
IPL 2026 शेड्यूल पर BCCI ने क्या कहा?
BCCI सेक्रेटरी देवजीत साइकिया के मुताबिक आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान अगले 2-3 दिन में कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि हालांकि पहले सिर्फ 20 दिन के मैचों का ही शेड्यूल बनेगा. वहीं आगे के मुकाबलों का शेड्यूल लीग के दौरान आगे आएगा.