RR vs MI Highlights, IPL 2026 Todays Rajasthan Royals vs Mumbai Indians Match Updates in Hindi: आईपीएल 2026 का 13वें मैच में राजस्थान ने मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हरा दिया. गुवाहाटी में बारिश की वजह से ये मैच 11-11 ओवर का हुआ जिसमें राजस्थान के बल्लेबाजों ने मैच एकतरफा कर दिया. राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 ओवर में 150 रन बनाए. राजस्थान के लिए यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा 77 रन बनाए. उन्होंने 32 गेंदों में 10 चौके और 4 छक्के लगाए. उनके अलावा वैभव सूर्यवंशी ने 14 गेंदों में 39 रनों की तूफानी पारी खेली. इस खिलाड़ी ने अपनी पारी में पांच छक्के लगाए, जिसमें से दो छक्के उन्होंने बुमराह के ओवर में जड़े.
151 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई का टॉप ऑर्डर बिखर गया. रिकल्टन 8, रोहित 5 और सूर्यकुमार यादव 6 ही रन बना सके. तिलक वर्मा 14 और कप्तान पंड्या 9 ही रन बना पाए. नमन धीर और रदरफर्ड ने 25-25 रन जरूर बनाए लेकिन राजस्थान के गेंदबाजों ने उनके योगदान को खराब कर दिया. राजस्थान की ओर से नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा और रवि बिश्नोई ने 2-2 विकेट चटकाए.