RCB vs SRH Live Score, IPL 2026 Todays Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad Match Updates in Hindi: आईपीएल के 19वें सीजन का आगाज हो चुका है. सीजन का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमों के बीच खेला जा रहा है.
दोनों टीमें RCB के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर भिड़ रहीं हैं. इस मुकाबले का टॉस RCB ने जीता और उसने हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया.
बेंगलुरु पर भारी हैदराबाद की टीम
आंकड़ों में हैदराबाद की टीम बेंगलुरु पर भारी है. इन दोनों टीमों के बीच 25 मैच खेले गए हैं. जिसमें हैदराबाद ने 14 मैच जीते हैं. वहीं बेंगलुरु ने 11 ही मैच जीते हैं. हैदराबाद और बेंगलुरु के बीच पिछले सीजन में एक ही मुकाबला हुआ था और ये मैच भी हैदराबाद ने जीता था.
IPL 2026 के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिलिप सॉल्ट, जितेश शर्मा, जैकब बेथेल, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, यश दयाल, नुवान तुषारा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, विक्की ओस्टवाल, सात्विक देसवालय
सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, स्मरण रविचंद्रन, अभिषेक शर्मा, हर्ष दुबे, कामिंदु मेंडिस, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (नियमित कप्तान), ईशान मलिंगा, जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल, सलिल अरोड़ा, प्रफुल्ल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, जैक एडवर्ड्स, ब्रायडन कार्स, साकिब हुसैन, जीशान अंसारी, अनिकेत वर्मा, अमित कुमार, क्रैन्स फुलेट्रा.