IPL 2026, RCB vs SRH: पहले ही मैच में 3 खिलाड़ियों का डेब्यू, प्लेइंग 11 में नहीं मिली इन स्टार्स को जगह

IPL 2026, RCB vs SRH: आईपीएल 2026 का रोमांचक आगाज हो गया है. टूर्नामेंट का पहला मैच आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जा रहा है. मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हो रहा है, जहां घरेलू मैदान पर आरसीबी अपनी डिफेंडिंग चैंपियन वाली ताकत दिखाने उतरी है. इस मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. दोनों टीमें मजबूत प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरी हैं, जिसमें युवा प्रतिभाओं को भी मौका मिला है.

तीन खिलाड़ियों का आईपीएल डेब्यू

इस मैच में तीन नए चेहरों को अपना पहला आईपीएल मैच खेलने का मौका मिला है. सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से सलिल अरोड़ा ने डेब्यू किया है. यह युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज हाल ही में घरेलू क्रिकेट में शानदार फॉर्म में रहा है और टीम को मिडिल ऑर्डर में फिनिशिंग टच देने की उम्मीद है.

दूसरी ओर, आरसीबी की तरफ से अभिनंदन सिंह और जैकब डफी डेब्यू कर रहे हैं. अभिनंदन सिंह युवा भारतीय तेज गेंदबाज हैं. वहीं न्यूजीलैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जैकब डफी पावरप्ले में विकेट लेने की क्षमता रखते हैं. आरसीबी को इन दोनों खिलाड़ियों से डेब्यू मैच में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH): अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): विराट कोहली, फिलिप सॉल्ट, राजत पटिदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमेरियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा.